{"_id":"66ec9d9fe444ae56d60c3814","slug":"rewari-defeated-fatehabad-ho-in-under-17-kabaddi-rewari-news-c-17-roh1004-508034-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: अंडर-17 कबड्डी में रेवाड़ी ने फतेहाबाद हो हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: अंडर-17 कबड्डी में रेवाड़ी ने फतेहाबाद हो हराया
Fri, 20 Sep 2024 03:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 20 Sep 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
19जेएनडी19: कबड्डी प्रतियोगिता में दमखम दिखाते हुए खिलाड़ी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
उचाना (जींद)। शिक्षा विभाग की ओर से उचाना में आयोजित की जा रही तीन दिवसीय राज्यस्तरीय अंडर-17 और 19 कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन 19 सितंबर को बारिश की वजह से मैदान गीला होने से मैच कपास मंडी में शेड के नीचे हुए। अंडर 17 कबड्डी प्रतियोगिता में रेवाड़ी ने फतेहाबाद को हराया।
मुख्यातिथि के रूप में पौलेंड कबड्डी टीम के कप्तान क्रीस और विशिष्ट अतिथि शिक्षा विभाग के एईओ कुलदीप सिंह शामिल हुए। अंडर-17 कबड्डी प्रतियोगिता में जींद की टीम सोनीपत को हराकर चैंपियन बनी। फाइनल मुकाबले में जींद ने 9 अंकों से सोनीपत को हराया। तीसरे नंबर पर चरखी दादरी की टीम रही। प्रथम स्थान पर रही टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को एक हजार, द्वितीय स्थान पर रहने वाली टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को 750 एवं तृतीय स्थान पर रहने वाली टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को 500 रुपये दिए गए।
एईओ कुलदीप सिंह ने कहा कि कबड्डी हरियाणा की मिट्टी से जुड़ा खेल है। इस खेल को हर कोई देखना पसंद करता है। कबड्डी से हरियाणा को पूरे देश में अलग पहचान मिली हुई है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी खेल को खेल की भावना से खेलें। इस अवसर पर बीआरसी रणपाल श्योकंद, नरेंद्र ढांडा, जयभगवान करसिंधु, सोमबीर लाठर, राममेहर मलिक, धर्मपाल खटकड़, सतीश खटकड़, संदीप, सुरेंद्र श्योकंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
यह रहे परिणाम
अंडर-19 में कैथल का मुकाबला चरखी दादरी से हुआ। इस मुकाबले में चरखी दादरी की टीम विजेता रही। रेवाड़ी की टीम ने फतेहाबाद हो हराया। रोहतक की टीम ने झज्जर की टीम को हराया। अंडर-17 में पलवल के साथ सिरसा का मैच हुआ। इसमें सिरसा की टीम विजेता बनी। जींद का करनाल के साथ मैच हुआ। इसमें जींद की टीम विजेता बनी।
फोटो कैप्शन
19जेएनडी 19: कबड्डी प्रतियोगिता में दमखम दिखाते खिलाड़ी। संवाद
19जेएनडी 20: अंडर-17 के फाइनल में पहुंची सोनीपत और जींद की टीम के खिलाड़ी। संवाद