फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rewari: Chief Minister Nayab Saini honored Sandeep who was successful in HCS

Rewari: एचसीएस में सफल संदीप को मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किया सम्मानित

Sat, 20 Jul 2024 09:25 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 20 Jul 2024 09:25 PM IST
सार

संदीप कुमार ने कहा कि अनुशासित होकर लगातार परिश्रम करने से सफलता  जरूर मिलेगी।

विज्ञापन
Rewari: Chief Minister Nayab Saini honored Sandeep who was successful in HCS
एचसीएस में सफल संदीप को मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किया सम्मानित - फोटो : संवाद

विस्तार

रेवाड़ी के बावल क्षेत्र के गांव नांगल शहबाजपुर निवासी संदीप कुमार पुत्र दिनेश कुमार सैनी ने एचसीएस में 44वीं एआईआर रैंक हासिल कर गांव व क्षेत्र का मान बढ़ाया है। इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री नायब सिंह ने संदीप कुमार को शुभकामनाएं देते हुए सम्मानित किया है।

विज्ञापन


संदीप कुमार ने अपनी सफलता श्रेय माता-पिता और गुरु मास्टर लालचंद को दिया है। संदीप की प्रारंभिक शिक्षा गांव के ही सैनी स्कूल से हुई। बाद में आईआईटी रोपड़ से उन्होंने बीटेक किया। मास्टर लालचंद सैनी ने बताया कि संदीप कुमार ने सीडीएस-2020 में पूरे देश में प्रथम स्थान हासिल किया था।
विज्ञापन


वह कॉलेज में चार बार बेस्ट एथलीट रहा। अब उसे एक्साइज एंड टैक्सेशन अधिकारी का पद मिला। संदीप ने प्रथम प्रयास में ही एचसीएस की परीक्षा पास की। संदीप की माता सरोज देवी गृहिणी और पिता दिनेश कुमार सेवानिवृति फौजी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संदीप कुमार ने बताया कि उनके ताऊ ने अनुशासन में रहते हुए लक्ष्य प्राप्ति का प्रयास करने का मंत्र दिया था। इसी की बदौलत सफलता मिली है। उनका अगला लक्ष्य आईएएस बनना है जिसका प्री क्लीयर कर चुका है। संदीप ने युवाओं को संदेश दिया है कि अनुशासन के साथ लगातार तैयारी करने से सफलता जरूर मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed