फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rewari boyfriend murder case, Father shocked... what happened in one night that took life of son

रेवाड़ी बॉयफ्रेंड हत्याकांड: पिता हैरान... आखिर एक ही रात में ऐसा क्या हुआ कि बेटे की ले ली जान, पढ़ें वजह

Wed, 10 Jul 2024 09:00 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 10 Jul 2024 09:00 AM IST
सार

पिता ने कहा कि वह अपने बेटे के लिए न्याय चाहते हैं, जो भी दोषी हो उस पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं, ताऊ राजेश ने कहा कि जब मोहित उन्हें मिला तो आंख, पेट और सीने पर गहरे जख्म के निशान थे।

विज्ञापन
Rewari boyfriend murder case, Father shocked... what happened in one night that took life of son
परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

राजस्थान के अलवर से अपनी प्रेमिका के घर पहुंचे मोहित को लोहे के पाइप से बुरी तरह पीटा गया था। जब पिता और ताऊ उसे लेने पहुंचे तो वह दर्द से कराह रहा था। अस्पताल ले जाते समय मोहित ने पानी मांगा, फिर पानी पीने के कुछ देर बाद ही चीखकर उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


गांव गिगलाना, जिला अलवर (राजस्थान) निवासी मोहित (24) पुत्र मुकेश सोमवार की रात रेवाड़ी जिले के एक गांव में अपनी नाबालिग प्रेमिका से मिलने आया था। यहां उसे किशोरी के परिजनों ने पकड़ लिया था। किशोरी के चाचा व अन्य ने लोहे के पाइप से मोहित को इतना पीटा कि वह लहूलुहान हो गया था। अधमरा कर घरवालों ने पिता मुकेश को फोन करके मोहित को ले जाने के लिए कहा था।
विज्ञापन


पिता मुकेश का कहना है कि इलाज के लिए ले जाते वक्त जब बेटे ने दम तोड़ा तो वह स्तब्ध रह गए। उन्हें अब तक यह समझ नहीं आ रहा है कि एक ही रात में आखिर ऐसा क्या हो गया कि लोगों ने उसकी जान ले ली। पिता ने कहा कि वह अपने बेटे के लिए न्याय चाहते हैं, जो भी दोषी हो उस पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं, ताऊ राजेश ने कहा कि जब मोहित उन्हें मिला तो आंख, पेट और सीने पर गहरे जख्म के निशान थे। वह दर्द से तड़प रहा था। लेकिन, हम चाह कर भी कुछ नहीं कर सकते थे। अस्पताल ले जाते वक्त उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed