फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rewari and Jatusana sections dominated the competition on the first day of the cultural festival.

Rewari News: सांस्कृतिक उत्सव के पहले दिन स्पर्धा में रेवाड़ी व जाटूसाना खंड का रहा दबदबा

Tue, 10 Sep 2024 11:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 10 Sep 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Rewari and Jatusana sections dominated the competition on the first day of the cultural festival.
फोटो: 11रेवाड़ी। सांस्कृतिक उत्सव में विजेताओं को पुरस्कृत करती सरपंच शीलवती। स्रोत: स्कूल
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नांगल मूंदी। गांव कंवाली स्थित शहीद रामस्वरूप राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित दो दिवसीय जिलास्तरीय सांस्कृतिक उत्सव के पहले दिन जूनियर वर्ग में प्रतिभागियों ने नृत्य, संगीत, स्किट और रागिनी गायन में अपनी प्रतिभा दिखाई। अधिकतर प्रतियोगिताओं में रेवाड़ी और जाटूसाना खंड का दबदबा रहा।
मुख्य अतिथि उद्योगपति रवि गुप्ता ने समारोह के उद्घाटन किया। अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद यादव ने की। मेजबान विद्यालय के प्राचार्य अनिल यादव ने स्वागत किया। इस अवसर पर लोक संस्कृति पर केंद्रित विद्यालय की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही। प्राचार्य अनिल यादव ने अभिनंदन किया। उत्सव के जिला नोडल अधिकारी अशोक नामवाल ने उत्सव के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

प्राध्यापिका गीता यादव, सुधीर यादव और संजय कुमार ने संचालन किया। समारोह में प्राचार्य चंद्र प्रकाश, अजय शर्मा, सत्यवीर नाहड़िया, राकेश कुमार, चंद्र प्रकाश, रविंद्र भाकली, राकेश कुमार,जगबीर, मुकेश कुमार, सुरेंद्र मोरवाल, संजय डाबला, मिथिलेश, पूनम यादव, अजीत सिंह,सोनू, राकेश कुमार, विजय सिंह जिम्मेदारियां संभालीं। प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में सतीश मस्तान, डॉ. अंकुर खेर, मदन डागर, प्रशांत मेहंदीरत्ता, मुकेश तनेजा, राहुल राणा, संजना शर्मा, संजय सुनेजा और ललित गर्ग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ वर्ग के मुकाबले आज

उत्सव संयोजक अशोक नामवाल ने बताया कि 11 सितंबर को वरिष्ठ वर्ग से संबंधित मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। इसका शुभारंभ शिक्षा विभाग की पूर्व संयुक्त निदेशक संगीता यादव करेंगी। जिलास्तरीय सांस्कृतिक उत्सव के अंतर्गत जिला शिक्षा अधिकारी कपिल पूनिया, डीआईपीआरओ दिनेश कुमार की संयोजन में अतिरिक्त उपायुक्त अंजलि अनुपमा मतदाता जागरूकता के आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगी। इसमें क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता भी भाग लेंगे।




सांस्कृतिक उत्सव प्रतियोगिता ये रहे परिणाम :
समूह लोक नृत्य में पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी की टीम ने प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हांसाका की टीम ने द्वितीय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नंगल शाहबाजपुर की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय देहलावास गुलाबपुरा की टीम ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। हांसाका, पाल्हावास, देहलावास गुलाबपुरा तथा झाबुआ ने एकल लोकनृत्य में बाजी मारी। एकल नृत्य में हांसाका, रेवाड़ी, (कन्या) तथा मोतला की टीम सर्वश्रेष्ठ रहीं। लघु नाटिका में ने राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल बोड़िया कमालपुर ने प्रथम, राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बावल ने द्वितीय, रावमावि खंडोडा ने तृतीय तथा रावमावि नंगली गोधा ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। रागिनी गायन में क्रमशः बोड़िया कमालपुर ने प्रथम, पाल्हावास ने द्वितीय, रेवाड़ी (कन्या) तृतीय तथा रालियावास चतुर्थ स्थान पर रहे। हांसाका, खिंजूरी तथा कुमरोधा वोकल म्यूजिक में विजेता रहे। पहले दिन की समापन सत्र पर निर्णायक मंडल के सभी सदस्यों तथा सरपंच शीलवती ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed