फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rewari: Accused arrested for fraudulently filling petrol at petrol pump and running away without paying money

Rewari: धोखाधड़ी करके पेट्रोल पंप पर तेल डलवाकर बिना रुपये दिए भागने का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 10 Jan 2025 05:05 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 10 Jan 2025 05:05 PM IST
सार

रेवाड़ी के चौकी गोकल गेट पुलिस ने नई आबादी निवासी एक व्यक्ति से इन्वेस्टमेंट के नाम पर मोटे मुनाफे का लालच देकर ठगी करने के मामले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Rewari: Accused arrested for fraudulently filling petrol at petrol pump and running away without paying money
आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

रेवाड़ी के गांव गोठड़ा में हाईवे मार्ट फिलिंग स्टेशन पर वेन्यू गाड़ी में पेट्रोल डलवा कर धोखाधड़ी करके बिना रुपये दिए फरार होने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गांव राजपुरा इस्तमुरार निवासी पंकज कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को आगामी पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी से प्रारंभिक पूछताछ के बाद इस बात का खुलासा हुआ है कि आरोपी ने इससे पहले भी गंगा फिलिंग स्टेशन कुंड, राव पेट्रोल पंप गांव पाडला व रिलायंस पेट्रोल पंप गांव मनेठी पर भी उपरोक्त वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपी की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।

विज्ञापन


दरअसल, गांव गोठड़ा टप्पा खोरी निवासी योगेन्द्र ने अपनी शिकायत में बताया था कि वह गांव गोठड़ा में हाईवे मार्ट फिलिंग स्टेशन पर सेल्समैन की नौकरी करता है। गत 8 जनवरी को शाम के समय दो व्यक्ति एक वेन्यू गाड़ी में सवार होकर फिलिंग स्टेशन पर आए और धोखाधड़ी करके अपनी गाड़ी में 4500 रुपये का पेट्रोल डलवा कर बिना पैसे दिये गाड़ी को लेकर भाग गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना खोल में धोखाधड़ी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जांच के बाद पुलिस ने मामले में संलिप्त एक आरोपी गांव राजपुरा इस्तमुरार निवासी पंकज कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

गांव जाटूसाना में ट्रिपल मर्डर की झूठी सूचना देने पर पुलिस ने दर्ज किया केस

प्रबंधक थाना जाटूसाना द्वारा बुधवार को गांव जाटूसाना में ट्रिपल मर्डर की झूठी सूचना देने वाले आरोपी को काबू किया गया है। आरोपी की पहचान गांव जाटूसाना निवासी हेमन्त के रूप में हुई है। दरअसल, हेमन्त ने बुधवार को पुलिस कंट्रोल रूम में फोन करके कहा था कि उनके गांव में तीन लोगों का मर्डर हो गया है तथा उसे भी कुछ लोग जान से मारने के लिए आए हुए हैं।

इस सूचना पर पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आस-पास के लोगों से मर्डर के बारे में पूछताछ की तो सूचना झूठी पाई गई। इसके बाद पुलिस टीम हेमन्त के मोबाइल नंबरों के आधार पर जानकारी निकालकर उसके घर पहुंची तो वह सोया हुआ मिला तथा आरोपी किसी नशे के प्रभाव में होना प्रतीत हुआ। थाना जाटूसाना पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ 217 बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है। एसपी डॉ मयंक गुप्ता ने जिला पुलिस कप्तान का पद संभालते ही जिले के पुलिस अधिकारियों को ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं, जो दुर्भावना पूर्ण या आपसी रंजिश का बदला लेने के लिए किसी निर्दोष व्यक्ति के खिलाफ झूठी शिकायत कर कोई भी आपराधिक मामला दर्ज करवाते हैं।

सजा का प्रावधान:
इस धारा के तहत झूठी शिकायत देने वाले व्यक्ति के लिए सजा का भी प्रावधान किया गया है। इसके तहत ऐसे व्यक्ति को न्यायालय द्वारा एक वर्ष तक का कारावास या दस हजार रुपये जुर्माना या दोनों से दण्डित किया जा सकता है।

इन्वेस्टमेंट के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

रेवाड़ी के चौकी गोकल गेट पुलिस ने नई आबादी निवासी एक व्यक्ति से इन्वेस्टमेंट के नाम पर मोटे मुनाफे का लालच देकर ठगी करने के मामले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान राजस्थान के जिला गंगानगर के सुरजगढ के वार्ड नंबर 4 निवासी कपिल के रूप में हुई हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।

दरअसल, नई आबादी निवासी कुनाल वर्मा ने अपनी शिकायत में बताया था कि गत वर्ष 30 अगस्त को वह सोशल मीडिया पर ऑनलाइन टास्क के जरिए पैसा कमाने के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ा था। उससे ऑनलाइन ट्रेडिंग से मोटा मुनाफा कमाने का लालच देते हुए आरोपियों ने पहली बार टॉस्क पूरा करने पर उसके खाते में कुछ पैसे डाल थे। इसके बाद आरोपियों ने इसी प्रकार टॉस्क के नाम पर उससे पैसे डलवाना शुरू कर दिए और उससे कुल 1 लाख 40 हजार रुपये अलग-अलग खातों में डलवा लिए।

जब उसने पैसे निकालने का प्रयास किया तो उससे और पैसे जमा कराने के लिए कहा गया। इसके बाद उसे साइबर ठगी का पता चला। इस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना शहर रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जो जांच के दौरान पता लगा कि साइबर ठगी में राजस्थान के जिला गंगानगर के सूरजगढ़ के वार्ड नंबर 4 के रहने वाले कपिल का बैंक खाता भी प्रयोग किया गया था। इस मामले में पुलिस ने संलिप्त आरोपी कपिल को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed