{"_id":"6a021aaa9c3c9383eb07604f","slug":"retired-teacher-dies-in-bike-accident-rewari-news-c-198-1-rew1001-238276-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: बाइक की टक्कर से सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: बाइक की टक्कर से सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत
Mon, 11 May 2026 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 11 May 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुंड। गांव जैनाबाद में रविवार देर शाम सड़क हादसे में 70 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षक भगवान सिंह यादव की मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक चालक भाग निकला।
भगवान सिंह यादव रविवार शाम अपने प्लाॅट से पैदल घर लौट रहे थे। इसी दौरान प्लाॅट से कुछ दूरी पर पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद बाइक सवार बाइक लेकर भाग गया।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल भगवान सिंह को तुरंत ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
भगवान सिंह यादव एमए, बीएड थे और लंबे समय तक निजी स्कूल में शिक्षक के रूप में सेवाएं दे चुके थे। वे बेहद सरल स्वभाव के व्यक्ति थे और गांव व आसपास के लोग उन्हें सम्मानपूर्वक गुरुजी कहकर पुकारते थे। उनके परिवार में एक विवाहित बेटी और अविवाहित बेटा है।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद आसपास के लोगों ने बाइक सवार का पीछा कर उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह फरार होने में सफल रहा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।