फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Retired railway employees discussed the Pay Commission

Rewari News: रेलवे सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने वेतन आयोग पर की चर्चा

Sun, 19 Apr 2026 11:35 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Retired railway employees discussed the Pay Commission
बैठक कर चर्चा करते सेवानिवृत्त कर्मचारी। स्रोत : एसोसिएशन
रेवाड़ी। सेवानिवृत्त एसोसिएशन ऑफ रेलवे की मासिक बैठक श्री राम मंदिर रेलवे ड्रामेटिक क्लब परिसर में आयोजित की गई जिसमें 8वें वेतन आयोग को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
विज्ञापन

सदस्यों को बताया गया कि 14 अप्रैल को नेशनल काउंसिल जेसीएम द्वारा आयोग को ऑनलाइन ज्ञापन सौंपा गया है। इसमें न्यूनतम वेतन 69 हजार रुपये निर्धारित करने, फिटमेंट फैक्टर 3.83 करने और वार्षिक वेतन वृद्धि तीन से बढ़ाकर छह प्रतिशत करने की मांग की है।
विज्ञापन

इसके अलावा कर्मचारियों के लिए नए वेतन स्तर तय करने, एमएसीपी का लाभ 6, 12, 18, 24 और 30 वर्ष की सेवा पर देने तथा अधिकतम ग्रेच्युटी सीमा 25 लाख से बढ़ाकर 75 लाख करने का प्रस्ताव रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में यह भी कहा गया कि 8वें वेतन आयोग के लाभ 1 जनवरी 2026 से लागू किए जाएं। साथ ही कर्मचारियों में इस बात को लेकर रोष व्यक्त किया गया कि आयोग ने अब तक जेसीएम के साथ बैठक नहीं की है। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ संरक्षक मदन लाल ने की जबकि संचालन केके सक्सेना ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed