{"_id":"6a7a1ae43c16b7e3a406ab36","slug":"resolved-to-take-the-message-of-saint-ravidas-to-the-masses-rewari-news-c-198-1-rew1001-243402-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: संत रविदास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: संत रविदास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प
Tue, 11 Aug 2026 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 11 Aug 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में बाल भवन परिसर में कलश वितरण समारोह आयोजित किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि बस्तर सांसद महेश कश्यप ने संत रविदास महाराज को नमन करते हुए कहा कि उनकी वाणी समाज में ऊंच-नीच, भेदभाव और असमानता को मिटाने की प्रेरणा देती है। उनके विचारों पर चलकर सामाजिक समरसता और अंत्योदय के संकल्प को साकार किया जा सकता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना पोपली ने की। उन्होंने कहा कि संत रविदास महाराज ने मानव कल्याण और सामाजिक समरसता की मजबूत नींव रखी। 650वीं जयंती का अवसर उनके विचारों को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लेने का है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कलशों को जिले के गांवों, वार्डों और मंदिरों तक श्रद्धा के साथ पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
रेवाड़ी विधायक एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि संत रविदास के विचार संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणास्रोत हैं। बावल विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने उनके जीवन को सेवा और समर्पण की मिसाल बताया। कोसली विधायक अनिल यादव ने कहा कि संत रविदास ने श्रम की प्रतिष्ठा और मानव मात्र से प्रेम का संदेश दिया।
समापन पर विभिन्न मंडलों से आए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को विधि-विधान से पवित्र कलश वितरित किए गए। उपस्थित लोगों ने संत रविदास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक एकता को मजबूत करने का संकल्प लिया।