फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Resolved to implement government campaigns

Rewari News: सरकारी अभियानों को लागू करने का लिया संकल्प

Fri, 26 Sep 2025 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 26 Sep 2025 12:09 AM IST
सार

भिवाड़ी जिला अस्पताल में विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर फार्मासिस्टों ने मरीजों को फल वितरित किए। उन्होंने दवा योजना और स्वास्थ्य अभियान को बेहतर लागू करने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथियों ने फार्मासिस्टों को सम्मानित भी किया।

विज्ञापन
Resolved to implement government campaigns
फोटो : 12फार्मासिस्टों को सम्मानित करते गणमान्य। स्रोत : विभाग

विस्तार

भिवाड़ी। जिला अस्पताल में वीरवार को विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया गया। इस अवसर पर फार्मासिस्टों ने मरीजों को अल्पाहार और फल वितरित किए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बीड़ा सीईओ अतुल प्रकाश, जिला चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. सागर अरोड़ा और तिजारा एसडीएम संजीव कुमार शामिल हुए। इस दौरान फार्मासिस्टों ने मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना और स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान को और बेहतर ढंग से लागू करने का संकल्प लिया, ताकि मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के सौजन्य से सभी फार्मासिस्टों को मुख्य अतिथियों ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में जितेंद्र जांगिड़, संदीप यादव, जयसिंह लताला, कीर्ति देशवाल, पंकज सहित अन्य ट्रेनी फार्मासिस्ट उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed