{"_id":"6a3ebe7eccf0f051f305b077","slug":"resolved-to-follow-the-path-shown-by-shahu-ji-maharaj-rewari-news-c-198-1-rew1001-240868-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: शाहूजी महाराज के बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: शाहूजी महाराज के बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प
Fri, 26 Jun 2026 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 26 Jun 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
छत्रपति शाहूजी की फोटो पर नमन करते गणमान्य। स्रोत : प्रवक्ता
रेवाड़ी। कांग्रेस एससी विभाग के कार्यालय में शनिवार को छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती मनाई गई। इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रमेश ठेकेदार ने की। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने छत्रपति शाहूजी महाराज की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
रमेश ठेकेदार ने कहा कि शाहूजी महाराज ने शिक्षा, सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए कार्य किए। उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं और सामाजिक समानता को मजबूत करने की दिशा में मार्गदर्शक हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा संविधान की मूल भावना और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों के प्रति प्रतिबद्ध रही है। कार्यक्रम में बनवारी लाल ठेकेदार, सत्यनारायण निखरी, सचिन, सुदेश, नवनीत, हरिदास, राहुल, मिथलेश, आशीष, इंदरजीत, शंकर उपस्थित रहे।