फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Relief... you will not have to pay more fare

Rewari News: राहत...नहीं देना पड़ेगा अधिक किराया

Thu, 20 Mar 2025 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 20 Mar 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Relief... you will not have to pay more fare
रेवाड़ी में बस डिपो पर खड़ी इलेक्ट्रिक बसें। संवाद - फोटो : ठगी के मामले में पुलिस हिरासत में खड़े आरोपी।
रेवाड़ी। बावल से रेवाड़ी आने वाली इलेक्ट्रिक बसों में अधिक किराया देने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बस स्टैंड के सामने सरकुलर रोड की नवनिर्मित लाइन को चालू हुए लगभग एक सप्ताह का समय बीत चुका है, इसके बाद भी बावल से रेवाड़ी आने वाली इलेक्ट्रिक बसों में अधिक किराया देने को मजबूर होना पड़ रहा है। रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही रूट ठीक कर दिया जाएगा।

जहां रोडवेज की सामान्य बसों के मुकाबले सिटी बस सेवा की बसों में पहले ही किराया अधिक है, वहीं खामियों के कारण पहले से अधिक किराये में और बढ़ोतरी की हुई है। निर्धारित से ज्यादा किराये की वसूली यात्रा करने वाले लोगों के लिए मायने नहीं रखती, लेकिन दैनिक यात्रियों की जेब पर इससे ज्यादा बोझ पड़ता है। मौजूदा समय में इलेक्ट्रिक बसें पायलट चौक से आंबेडकर चौक होकर बस स्टैंड पर पहुंच रही हैं। बावल से रेवाड़ी बस स्टैंड पर आने वाली इलेक्ट्रिक बसों को लगभग दो किमी की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है, इसके चलते यात्रियों से पांच रुपये अधिक किराया लिया जा रहा है, जबकि नारनौल महेंद्रगढ़ की तरफ से आने वाली प्राइवेट बसें सरकुलर रोड से होकर ही बस स्टैंड पहुंच रही हैं। वहीं, निजी वाहन भी इसी मार्ग से गुजर रहे हैं। रोडवेज विभाग में बैठे जिम्मेदारों की तरफ से आमजन की परेशानी की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बावल जाने वाली बस बणीपुर चौक पर जाती है, फिर यह वापस असाही मोड़ से होते हुए बावल जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed