फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Relief: less than 10 infection cases after two months

राहत : दो माह बाद 10 से कम हुए संक्रमण के मामले

Tue, 22 Feb 2022 11:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
Relief: less than 10 infection cases after two months
रेवाड़ी। जिले में कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आने लगी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मंगलवार को करीब दो माह बाद 7 केस आए हैं। वहीं 24 लोगों ने कोरोना को मात दी है। मंगलवार को कुल 1045 लोगों के कोविड सैंपल लिए। इनमें से 845 की रिपोर्ट लंबित है। जिले में अब कोरोना संक्रमण के 87 मामले सक्रिय हैं।
विज्ञापन

इनमें से दस विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि 77 घर पर स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में एकांतवास में हैं। जिले में अब तक कुल 5,98,072 लोगों के कोविड सैंपल लिए। इस दौरान 24,521 लोग संक्रमित हुए जबकि 2,4173 नागरिक स्वस्थ हुए। जिले में अब तक कोरोना संक्रमण से 261 लोगों की मौत हो चुकी है। मंगलवार को बावल में तीन, रेवाड़ी शहर में दो, मीरपुर और गुरावड़ा में एक-एक मामला सामने आया है। जिले में कोविड संक्रमण दर 4.11 प्रतिशत है जबकि मृत्युदर 1.06 प्रतिशत और स्वस्थ होने वालों की दर 98.58 प्रतिशत रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed