{"_id":"621a700a3b0046049c6bfb7c","slug":"relief-7-new-cases-were-found-and-17-people-beat-corona-rewari-news-rtk6395982137","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत : 7 नए केस मिले व 17 लोगों ने दी कोरोना को मात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत : 7 नए केस मिले व 17 लोगों ने दी कोरोना को मात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। कोरोना की रफ्तार बेशक धीमी हो गई है, लेकिन खतरा अभी भी बरकरार है। सभी लोगों को सतर्कता बरतने की जरूरत है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में शनिवार को 7 नए केस मिले हैं, जबकि 17 लोगों ने कोरोना को मात दी है। इस दौरान संक्रमण दर 4.08 प्रतिशत पर पहुंच गई है।
विभागीय आंकड़ों के अनुसार शनिवार को जिले में 964 सैंपल लिए गए, जिसमें 7 नए केस मिले। इसके साथ ही 690 सैंपल की रिपोर्ट लंबित है। जिले में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 24 हजार 562 पर पहुंच गया है। साथ ही 17 नए संक्रमितों के ठीक होने के साथ ही अब 24 हजार 249 ठीक हो गए। जिले में कोरोना की वजह से 261 लोगों की अभी तक मौत हो चुकी है।
जिले में अभी तक 6 लाख 2 हजार 36 सैंपल लिए गए हैं। शनिवार को पॉजिटिव मिले केसों में मीरपुर में 5 और नाहड़ में 2 पॉजिटिव केस मिले है, जबकि रेवाड़ी शहर और बावल में कोई पॉजिटिव केस नहीं मिला। जिले में सक्रिय केस 52 में सिर्फ 5 लोग ही अस्पताल में भर्ती है, जबकि 47 घर में ही आइसोलेट हैं। घर में आइसोलेट व्यक्ति 4 से 5 दिन के अंदर रिकवर हो रहे हैं। जिले में संक्रमण की दर 4.08 प्रतिशत और रिकवरी दर 98.73 प्रतिशत है। जबकि मृत्यु दर 1.06 प्रतिशत है। शनिवार को सिर्फ 480 लोगों को वैक्सीन की डोज लगाई गई। जबकि अभी तक 14 लाख 92 हजार 864 डोज लगाई जा चुकी है।