{"_id":"6a12ea65f8eb6f01c30246c8","slug":"regular-yoga-keeps-a-person-healthy-captain-rajendra-rewari-news-c-198-1-rew1001-239005-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियमित योग व्यक्ति को निरोगी रखता है : कैप्टन राजेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियमित योग व्यक्ति को निरोगी रखता है : कैप्टन राजेंद्र
Sun, 24 May 2026 07:08 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 24 May 2026 07:08 PM IST
विज्ञापन
शिविर में योगाभ्यास करते साधक। स्रोत: समिति
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में रेजांगला पार्क में आयोजित पांच दिवसीय योग शिविर का समापन हो गया। शिविर में योग साधकों ने योग और प्राणायाम के माध्यम से स्वस्थ जीवन का संदेश ग्रहण किया। वरिष्ठ योग शिक्षक कैप्टन राजेंद्र सिंह ने कहा कि नियमित योग अभ्यास व्यक्ति को निरोगी रखता है।
मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि शिविर का आयोजन पतंजलि योग समिति की जिला महिला प्रभारी सरोज आर्या के नेतृत्व में किया गया। पांच दिनों तक चले शिविर में प्रतिदिन योगाभ्यास, प्राणायाम एवं स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि कैप्टन सूरजपाल सिंह और विशिष्ट अतिथि नरेश कुमार ने दीप जलाकर पांचवें दिन के अभ्यास सत्र का शुभारंभ किया। अतिथियों ने कहा कि वर्तमान समय में योग केवल व्यायाम तक सीमित नहीं है बल्कि यह स्वस्थ, संतुलित और तनावमुक्त जीवन जीने की एक श्रेष्ठ जीवनशैली बन चुका है। उन्होंने लोगों से नियमित योग अपनाने और समाज में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
अभ्यास सत्र के दौरान वरिष्ठ योग शिक्षक कैप्टन राजेंद्र सिंह तथा पूर्व प्रवक्ता एवं योग शिक्षक महिपाल ने योग साधकों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और सूर्य नमस्कार का विधिवत अभ्यास करवाया। उन्होंने योग क्रियाओं के शारीरिक एवं मानसिक लाभों की जानकारी देते हुए कहा कि नियमित योग अभ्यास व्यक्ति को निरोगी, ऊर्जावान और सकारात्मक जीवन की ओर अग्रसर करता है। पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी दयाराम आर्य ने योग प्रोटोकॉल का अभ्यास करवाते हुए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों पर भी विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जिसे आज पूरा विश्व अपना रहा है।
इस मौके पर भारत स्वाभिमान जिला प्रभारी मुकेश कुमार, रविंद्र कुमार सैनी, थानेदार सर्वसुख यादव, कैप्टन दलीप सिंह, लाल सिंह, सुरेश यादव, एडवोकेट अनिल अत्री सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं योग साधक उपस्थित रहे।