फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Registry clerks appointed in tehsils and sub-tehsils through draw of lots

Rewari News: ड्रॉ के माध्यम से तहसील व उपतहसीलों में नियुक्त किए गए रजिस्ट्री क्लर्क

Mon, 29 Sep 2025 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 29 Sep 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Registry clerks appointed in tehsils and sub-tehsils through draw of lots
रेवाड़ी। जिला प्रशासन ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए अब जिले की सभी तहसील व उप तहसीलों में ड्रॉ के माध्यम से रजिस्ट्री क्लर्कों को नियुक्त करने की व्यवस्था बनाई है। इसके तहत सोमवार को लघु सचिवालय परिसर में विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, डॉ. कृष्ण कुमार और अनिल यादव की उपस्थिति में ड्रॉ के जरिये तहसील-उप तहसीलों में रजिस्ट्री क्लर्क नियुक्त किए गए।
विज्ञापन

डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि मंगलवार से पूरे जिले में किसी भी तहसील-उप तहसील में ऑफलाइन रजिस्ट्री पंजीकरण कार्य नहीं किया जाए। हरियाणा सरकार पूरी सजगता के साथ डिजिटल प्लेटफार्म पर जन सेवाएं प्रदान कर रही है।
विज्ञापन

इसी तरह पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी तहसीलों में 5 माह से अधिक समय से कार्य कर रहे रजिस्ट्री क्लर्क को हटाकर उनके स्थान पर ड्रॉ के माध्यम से रजिस्ट्री क्लर्क नियुक्त किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक स्तर पर भ्रष्टाचार के खिलाफ यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्रॉ के माध्यम से रेवाड़ी तहसील में देवेंद्र को आरसी और सुबोधकांत को एआरसी के रूप में तैनात किया गया। बावल तहसील में रविंद्र यादव को आरसी, डहीना उपतहसील में भुवनेश्वर को आरसी, पाल्हावास उप तहसील में अरविंद को आरसी, मनेठी उप तहसील में ललित को आरसी व धारूहेड़ा उप तहसील के लिए अनुज को आरसी के रूप में नियुक्त किया गया।
कोसली तहसील और नाहड़ उप तहसील में अभी चार माह पूर्व ही आरसी लगाए गए हैं। ऐसे में उक्त तहसील व उप तहसील के लिए ड्राॅ अगले माह करते हुए नए आरसी की नियुक्ति की जाएगी।


आज कार्यभार संभालेंगे नए रजिस्ट्री क्लर्क
डीसी ने कहा कि सरकार की ओर से जिस प्रकार तहसीलदारों व नायब तहसीलदारों का स्थानांतरण करते हुए उन्हें नई तहसील अलॉट की हैं। ऐसे में नया स्टाफ मुहैया कराने की दिशा में ड्रॉ के माध्यम से रजिस्ट्री क्लर्क की नियुक्ति की व्यवस्था बनाई गई है। सभी नए रजिस्ट्री क्लर्कों को सोमवार को ही डीआरओ प्रदीप देशवाल की देखरेख में प्रशिक्षण दिया गया और उन्हें मंगलवार से नए स्थान पर कार्यभार संभालने के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने नवनियुक्त आरसी को सचेत किया कि यदि किसी भी रूप से भ्रष्टाचार करने की उन्हें शिकायत मिलती है तो तुरंत प्रभाव से नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि अब भविष्य में हर पांच माह के उपरांत रजिस्ट्री क्लर्क के पद के लिए ड्रॉ प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी ताकि निरंतर परिवर्तन होता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed