फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Registration for the half marathon continues, preparations are finalized.

Rewari News: हाफ मैराथन के लिए पंजीकरण जारी, तैयारियों को अंतिम रूप

Fri, 04 Sep 2026 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 04 Sep 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Registration for the half marathon continues, preparations are finalized.
रेवाड़ी। हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत नशा मुक्त हरियाणा, खेलयुक्त हरियाणा के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 6 सितंबर को रेवाड़ी में राज्यस्तरीय हाफ मैराथन आयोजित होगी। इसके लिए पंजीकरण जारी है। उपायुक्त अभिषेक मीणा ने जिलेवासियों, विशेषकर युवाओं से अधिक-से-अधिक संख्या में पंजीकरण कर मैराथन का हिस्सा बनने की अपील की है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी राज्य स्तरीय हाफ मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। उन्होंने कहा कि मैराथन का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखते हुए खेल और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति प्रेरित करना है। यह आयोजन स्वस्थ, जागरूक और नशामुक्त समाज के निर्माण का सामूहिक संकल्प है।
विज्ञापन

10 किलोमीटर वर्ग के प्रतिभागियों के लिए शनिवार को राव तुलाराम स्टेडियम में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक किट और बीब वितरित किए जाएंगे। प्रतिभागियों को पंजीकरण पहचान दिखानी होगी। प्रशासन की ओर से मार्ग पर स्वास्थ्य सेवाएं, एंबुलेंस, पेयजल और जलपान समेत जरूरी व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed