फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Register to participate in Geeta Prashnamala

Rewari News: गीता प्रश्नमाला में शामिल होने के लिए करें पंजीकरण

Sun, 26 Nov 2023 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 26 Nov 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Register to participate in Geeta Prashnamala
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की ओर से अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव को लेकर आम नागरिकों व विद्यार्थियों के लिए 26 नवंबर से 6 दिसंबर तक ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता (गीता प्रश्नमाला) का आयोजन किया जा रहा है।

एडीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने बताया कि रविवार से गीता प्रश्नमाला ऑनलाइन हो गई है। हरियाणा, आसाम सहित अन्य प्रदेश के नागरिक और विद्यार्थी पर पंजीकरण कराकर प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं। पंजीकरण के समय जो ओटीपी आएगा वही आपका पासवर्ड रहेगा। संबंधित का फोन नंबर लॉगिन आईडी रहेगा। गीता प्रश्नमाला के तहत प्रतिदिन गीता, महाभारत, 48 कोस तीर्थ से संबंधित 5 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रतिभागियों को प्रश्न के ऑनलाइन जवाब देने होंगे। इन प्रतियोगिताओं में विजेताओं को नकद इनाम देकर पुरस्कृत व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। एडीसी ने बताया कि जो भी आमजन व विद्यार्थी अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव पर आयोजित क्विज प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं, वे सरकार द्वारा जारी आदेशों की पालना अवश्य सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में भाग लेकर आमजन व विद्यार्थी ना केवल अपने ज्ञान में वृद्धि का अवसर पाएंगे बल्कि उनके जीवन की बहुत सी समस्याओं का समाधान भी होगा। उन्होंने कहा कि आमजन व विद्यार्थी अपना रजिस्ट्रेशन करें और अपने सभी मित्रों, धर्म प्रेमियों का भी रजिस्ट्रेशन करवाएं। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2023 प्रश्नोत्तरी में भाग लेकर नगद पुरस्कार और प्रमाण-पत्र भी विद्यार्थियों को दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed