{"_id":"62fbd3ca76b8b953453032f4","slug":"recruitment-of-women-military-police-for-the-candidates-of-three-states-will-start-from-november-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निपथ योजना: महिला सैन्य पुलिस के लिए 7 नवंबर से शुरू होगी भर्ती, ये है पात्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निपथ योजना: महिला सैन्य पुलिस के लिए 7 नवंबर से शुरू होगी भर्ती, ये है पात्रता
Tue, 16 Aug 2022 10:58 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 16 Aug 2022 10:58 PM IST
सार
कर्नल साकले ने बताया कि अग्निपथ योजना के तहत खरगा स्टेडियम अंबाला कैंट में भर्ती रैली का आयोजन होगा। 7 सितंबर तक पंजीकरण प्रक्रिया जारी रहेगी। 7 नवंबर से 11 नवंबर तक हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के अभ्यर्थीयों के लिए अंबाला कैंट में भर्ती प्रक्रिया चलेगी।
विज्ञापन
Indian Army Recruitment 2022
- फोटो : Social Media
विस्तार
सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी(हरियाणा) के निदेशक कर्नल आनंद साकले ने बताया कि अग्निपथ योजना के तहत भर्ती कार्यालय मुख्यालय अंबाला द्वारा मुख्यालय भर्ती क्षेत्र अंबाला के तत्वावधान में सामान्य ड्यूटी महिला सैन्य पुलिस के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 7 सितंबर 2022 तक चलेगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सेना भर्ती रैली के तहत 7 नवंबर से 11 नवंबर तक हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के सभी जिलों से सेना में पात्र महिला अभ्यर्थियों को भर्ती करने के लिए खरगा स्टेडियम अंबाला कैंट में सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट पर 7 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। पंजीकरण करते समय अपना आधार कार्ड और शिक्षा प्रमाणपत्र साथ रखने से आसानी होगी। अभ्यर्थियों को अपना व्यक्तिगत ईमेल आईडी और मोबाइल नम्बर रजिस्टर करना होगा, जिस पर भावी सभी सूचनाएं मिलेंगी। उन्होंने बताया कि अपने सारे कागजात और सर्टिफिकेट डीजी लॉकर पर अपलोड करने से उम्मीदवारों को सुविधा होगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि महिला अभ्यर्थी की लम्बाई 162 सेंटीमीटर होनी चाहिए। शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण में 1600 मीटर दौड़, 10 फीट लंबी कूद और 3 फीट ऊंची कूद की की परीक्षा पास करनी होगी। इसके बाद मेडिकल और लिखित परीक्षा होगी। लिखित परीक्षा में चयनित होने वाली महिला अभ्यर्थी चार साल के लिए भारतीय सेना में नियुक्त होंगी।
उन्होंने बताया कि परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 5 अक्तूबर के बाद ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। उन्होंने अभ्यर्थियों से अनुरोध किया कि वे अपना प्रवेश पत्र आवेदन और दस्तावेज साथ लाएं। रैली स्थल पर एडमिट कार्ड में उल्लेख किया गया है। एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट 5 अक्तूबर के बाद वेबसाइट से लिया जा सकता है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी क्षति से बचाव के लिए अपने प्रवेश पत्र और दस्तावेजों को वाटर प्रूफ पारदर्शी फोल्डर में रखकर ले जाएं।