फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   record of maximum temperature of 28 March were broken in Rewari

रेवाड़ी: 28 मार्च को अधिकतम तापमान का 11 साल का रिकॉर्ड टूटा, पहुंचा 41 डिग्री सेल्सियस

Mon, 28 Mar 2022 10:47 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 28 Mar 2022 10:47 PM IST
सार

मार्च में इस बार अधिक गर्मी पड़ रही है। हालांकि रात के समय गर्मी से थोड़ी राहत रहती है। रेवाड़ी में भी इस साल रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है। 

विज्ञापन
record of maximum temperature of 28 March were broken in Rewari
इस सीजन सताएगी ज्यादा गर्मी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मार्च माह बीतने में अभी 3 दिन बाकी हैं लेकिन सूरज आग बरसाने लगा है। गर्मी ने सबके पसीने छुड़ा दिए हैं। सोमवार को हरियाण के रेवाड़ी का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 11 साल में 28 मार्च को कभी भी इतना अधिक तापमान नहीं रहा। हालांकि वर्ष 2021 में 29 मार्च को 41.5 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचा था। इससे स्पष्ट है कि दो साल से गर्मी के तेवर मार्च माह में ही ज्यादा तीखे होने लगे हैं। 

विज्ञापन


28 मार्च का दिन इस सीजन का भी अभी तक सबसे गर्म दिन रहा है। इससे पहले गत 20 मार्च को जिले में अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सोमवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


रविवार को भी अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस था। दो दिनों में अधिकतम तापमान साढ़े चार डिग्री सेल्सियस बढ़ गया है। पिछले दो दिनों से हो रही तेज गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ाए हुए हैं। सोमवार को अधिक गर्मी होने के कारण जहां दिनभर लोग कूलर व एसी से चिपके रहे वहीं गर्मी से राहत पाने के लिए शीतल पेय के प्रतिष्ठानों पर भी लोगों की अच्छी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगे और बढ़ेगी गर्मी
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के बावल क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. बलबीर सिंह के अनुसार प्रदेश में 31 मार्च तक मौसम आमतौर पर खुश्क व गर्म रहने की संभावना जताई गई है। इस दौरान दिन के तापमान में बढ़ोतरी की संभावना भी जताई गई है।


इससे साफ है कि आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने वाली है। पिछले दो दिनों में अधिकतम तापमान में साढ़े चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो चुकी है। रविवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शनिवार को अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed