फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Recommendation for appointment of Mindarjit Yadav as High Court Judge

Rewari News: मिंदरजीत यादव के नाम पर हाईकोर्ट जज नियुक्ति की अनुशंसा

Wed, 06 May 2026 11:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Recommendation for appointment of Mindarjit Yadav as High Court Judge
मिंदरजीत यादव
रेवाड़ी। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता तथा अतिरिक्त महाधिवक्ता मिंदरजीत यादव के नाम को सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की तरफ से हाईकोर्ट जज नियुक्ति के लिए केंद्र सरकार को भेजे जाने पर अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा ने स्वागत किया है। महासभा के राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश अध्यक्ष रमेश राव पायलट ने इसे समाज के लिए गौरव का पल बताया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मिंदरजीत यादव सीधे बार से नियुक्त होने वाले यादव समाज के पहले न्यायाधीश होंगे। इससे पहले समाज के जस्टिस बीएस यादव, जस्टिस एनएस राव और जस्टिस निर्मल यादव जिला जज से पदोन्नत होकर हाईकोर्ट पहुंचे थे।
विज्ञापन

रमेश राव पायलट ने बताया कि मिंदरजीत यादव का विधि क्षेत्र में लंबा अनुभव रहा है और वे पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल के पूर्व चेयरमैन भी रह चुके हैं। हाल ही में वे चौथी बार बार काउंसिल के सदस्य निर्वाचित हुए हैं, जो उनकी लोकप्रियता और कार्यशैली को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अहीरवाल क्षेत्र से पहले ही जस्टिस नरेश सिंह शेखावत हाईकोर्ट में न्यायाधीश हैं और अब मिंदरजीत यादव के शामिल होने से क्षेत्र का प्रतिनिधित्व और मजबूत होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed