{"_id":"662c2465185f68e99507a904","slug":"rc-yadav-was-made-mandal-chairman-rewari-news-c-198-1-rew1001-203723-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: आरसी यादव को बनाया गया मंडल चेयरमैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: आरसी यादव को बनाया गया मंडल चेयरमैन
Sat, 27 Apr 2024 03:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 27 Apr 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। कार्यक्रम के दौरान एक साथ मंच पर आए एसोसिएशन के सदस्य। स्रोत : संस्था
रेवाड़ी। ऑल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक पेंशनर्स एंड रिटायरीस एसोसिएशन मंडल का प्रथम अधिवेशन कोनसीवास रोड पर एक गार्डन में एसपी यादव की अध्यक्षता में हुआ। संगठन के वर्ष 2024 -2027 के लिए कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। आरसी यादव (रेवाड़ी) को मंडल चेयरमैन, एसपी यादव (रेवाड़ी) को मंडल प्रधान, सीएस जालवान (नारनौल) और आजाद सिंह (चरखी दादरी) को उप प्रधान, अरुण गुप्ता (रेवाड़ी) को मंडल सचिव, जीत सिंह टाइगर (रेवाड़ी) को संयुक्त सचिव, अर्जुन देव भटेजा (रेवाड़ी) को कोषाध्यक्ष, भूप सिंह (रेवाड़ी) को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया।
यह जानकारी मंडल सचिव अरुण गुप्ता ने दी। मंडल इकाई की सदस्य संख्या वर्तमान में 235 है। इसके लिए सभी इकाइयां व उनके पदाधिकारी बधाई के पात्र हैं। मुख्य अतिथि एमएल अरोड़ा ने कहा कि बैंक से हमारी जायज मांगों को लेकर लड़ाई जारी रहेगी।
अधिवेशन में चेयरमैन आरसी यादव, मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय संयुक्त महासचिव एमएल अरोड़ा रोहतक से, विशिष्ट अतिथि पंजाब नैशनल बैंक मंडल रेवाड़ी के मंडल प्रमुख दीपक महतानी, मुख्य अग्रणी जिला प्रबंधक अमित यादव, वाइस चेयरमैन एससी गोयल व प्रेम सिंह, एस के गुप्ता, नरेश परुथी, योगेश खुराना, राम नारायण, बलबीर सिंह, झज्जर से आर के नूनवाल समेत लगभग 125 से सदस्यों ने भाग लिया।