{"_id":"65c4085f25414341830f2bd4","slug":"ravindra-kumar-took-charge-as-rewari-sdm-rewari-news-c-198-1-rew1001-200545-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: रविंद्र कुमार ने संभाला रेवाड़ी एसडीएम का पदभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: रविंद्र कुमार ने संभाला रेवाड़ी एसडीएम का पदभार
Thu, 08 Feb 2024 04:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 08 Feb 2024 04:16 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा सिविल सर्विस 2016 बैच के अधिकारी रविंद्र कुमार ने एसडीएम रेवाड़ी का पदभार ग्रहण कर लिया है। एसडीएम रविंद्र कुमार ने पदभार संभालने उपरांत डीसी राहुल हुड्डा के साथ शिष्टाचार भेंट करते हुए जिला प्रशासन की ओर से क्रियान्वित योजनाओं को प्रभावी रूप से निभाते हुए अपनी ड्यूटी का सजगता से निर्वहन करने की बात कही। रविंद्र कुमार हाल ही में बादली से स्थानांतरित होकर रेवाड़ी आए हैं। इससे पहले रेवाड़ी जिला के उपमंडल बावल में एसडीएम के पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
विज्ञापन