{"_id":"6afdf3fa6d39ebe9b0086854","slug":"ration-could-not-be-distributed-from-the-ration-depot-due-to-a-server-outage-rewari-news-c-198-1-rew1003-248871-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सर्वर डाउन रहने से नहीं बंटा राशन डिपो से राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सर्वर डाउन रहने से नहीं बंटा राशन डिपो से राशन
Thu, 19 Nov 2026 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 19 Nov 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिलेभर के राशन डिपो पर बुधवार को सर्वर डाउन रहने के कारण राशन वितरण प्रभावित रहा। बायोमीट्रिक मशीनों के काम नहीं करने से राशन कार्ड धारकों को बिना राशन लिए ही वापस लौटना पड़ा। सुबह से ही डिपो पर पहुंचने वाले लोगों को मशीनों के माध्यम से अंगूठे का निशान लगाकर राशन लेने में परेशानी हुई। काफी देर इंतजार करने के बाद भी जब मशीनें नहीं चलीं तो लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा।
सर्वर में तकनीकी दिक्कत के चलते जिले के कई क्षेत्रों में राशन वितरण का काम ठप रहा। राशन लेने के लिए डिपो पर पहुंचे लोगों में इस बात को लेकर नाराजगी रही कि उन्हें बार-बार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। कई लोगों को उम्मीद थी कि कुछ देर में व्यवस्था ठीक हो जाएगी, लेकिन सर्वर की समस्या के कारण बायोमीट्रिक प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी।
समस्या को देखते हुए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की टीम भी मैदान में उतरी। टीम ने जिले के कई राशन डिपो का निरीक्षण किया और वहां राशन वितरण की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान डिपो संचालकों से मशीनों में आ रही परेशानी के बारे में जानकारी ली गई। विभागीय टीम ने यह भी देखा कि सर्वर की समस्या के कारण किन डिपो पर वितरण प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
जिले में करीब डेढ़ लाख राशन कार्ड धारक परिवार सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन प्राप्त करते हैं। सितंबर 2025 में उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार जिले में कुल 1,50,130 बीपीएल और अंत्योदय राशन कार्ड थे। इनमें 1,40,011 बीपीएल और 10,119 अंत्योदय कार्ड शामिल थे।
जिले में 253 राशन डिपो के माध्यम से पात्र परिवारों को हर महीने राशन वितरित किया जाता है। राशन वितरण के लिए बायोमीट्रिक सत्यापन अनिवार्य होने के कारण सर्वर की तकनीकी दिक्कत का सीधा असर उपभोक्ताओं पर पड़ा।
जिन लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए सरकारी राशन पर निर्भर रहना पड़ता है, उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा। अब उपभोक्ताओं को राशन मिलने के लिए सर्वर और बायोमीट्रिक व्यवस्था सुचारु होने का इंतजार है।
वर्जन
मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। अगर सर्वर डाउन था तो ये मुख्यालय से समस्या है। वहीं से ही ठीक होगा। -नितीश सिंघला, डीएफएससी