{"_id":"66872081014b2aa7e2056cd4","slug":"rath-yatra-will-take-place-in-the-city-on-july-7-rewari-news-c-198-1-rew1001-206392-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: शहर में सात जुलाई को निकलेगी रथयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: शहर में सात जुलाई को निकलेगी रथयात्रा
Fri, 05 Jul 2024 03:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 05 Jul 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। शहर के वृंदावन चौक स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में रथयात्रा की तैयारी को लेकर वीरवार को बैठक हुई। इसमें तय किया गया कि शहर में सात जुलाई को निकलेगी रथयात्रा।
बैठक में रथयात्रा महोत्सव के रथ की सजावट, झांकियों सहित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई। मंदिर के व्यवस्थापक स्वामी टेकचंद गौड़ ने कहा कि भगवान जगन्नाथ रथयात्रा 7 जुलाई को निकलेगी। रथ पर भगवान जगन्नाथजी के साथ बलभद्र और सुभद्रा भी रहेंगी। बड़ी संख्या में श्रद्धालु रथ को खींचेंगे। झांकी में बैंड पार्टियां शामिल रहेंगी। इससे पहले 5 जुलाई की रात 9 बजे जागरण होगा। इसमें कलाकार पं. त्रिलोक चंद रामायणी, विजय त्यागी, संजय शर्मा गाेकलगढ़, मुरारी सोनी रेवाड़ी, गोपाल वर्मा, मानवी भारद्वाज, हरिओम सैनी, ललित सैनी व नितेश शर्मा भजन गाएंगे। 6 जुलाई को श्रीलाडली संकीर्तन मंडल रेवाड़ी की ओर से शाम 4 बजे से महिला संगीत का आयोजन किया जाएगा।
बैठक में मंदिर के व्यवस्थापक स्वामी टेकचंद गौड़, अशोक मुदगिल, पवन सिंघल, बलवंत कौशिक, राजेश शर्मा, मोनू कोटिया, रमेश वशिष्ठ मौजूद रहे।
यहां से निकलेगी भगवान की रथ यात्रा
रथयात्रा संचालक रमेश वशिष्ठ ने बताया कि रथयात्रा के शुभारंभ पर मुख्य अतिथि पीपीपी के स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला, विशेष अतिथि सूरजभान सैनी, मुकेश अग्रवाल और भाजपा नेता अमित यादव रहेंगे। रथयात्रा 7 जुलाई को सुबह 10 बजे से वृंदावन चौक स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर से शुरू होकर शहर पुरानी अनाज मंडी, भाड़ावास गेट, सैनी चौपाल, अग्रसेन चौक होते होते हुए दोपहर को 12 बजे नई अनाज मंडी के शिव मंदिर में पहुंचेगी। व्यापारियों की ओर से भगवान की आरती की जाएगी। शाम को यात्रा शिव मंदिर चलकर ब्रास मार्केट, हनुमान मंदिर बड़ा तालाब, गुर्जरवाड़ा, नया बाजार, बावल चौक, बस अड्डा, माता चौक, रावलीहाट, वैधवाड़ा, नालबंदा, पत्थरगठी, झंडाचौक, पुरानी अनाज मंडी, गोकलगेट, रेलवे चौक, भगवान विश्वकर्मा चौक, काठ मंडी, श्री घंटेश्वर महादेव मंदिर, जीवली बाजार, कटला बाजार, गंज बाजार, पुरानी सब्जी मंडी स्थित श्री गंगाजी मंदिर, मोती चौक, गुड़ बाजार, गुरुद्वारा बारा हजारी, दुर्गा मंदिर से होते हुए मंदिर परिसर में पहुंचेगी।