Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Drivers should avoid clicking on unknown links.

Rewari News: अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें वाहन चालक

Wed, 11 Nov 2026 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 11 Nov 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Drivers should avoid clicking on unknown links.
रेवाड़ी। वाहन चालकों को अब फर्जी ई-चालान के नाम पर साइबर ठगी से सावधान रहने की जरूरत है। साइबर अपराधी यातायात नियमों के उल्लंघन का हवाला देकर एसएमएस और व्हाट्सएप पर फर्जी मैसेज भेज रहे हैं। इनमें चालान लंबित होने की बात कहकर भुगतान के लिए संदिग्ध लिंक भेजा जाता है। इसे देखते हुए रेवाड़ी पुलिस ने वाहन चालकों को सतर्क रहने की अपील की है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि लिंक पर क्लिक करते ही लोगों को असली सरकारी पोर्टल जैसी दिखने वाली फर्जी वेबसाइट पर पहुंचा दिया जाता है। इसके माध्यम से व्यक्तिगत जानकारी, बैंक खाते का विवरण, एटीएम और क्रेडिट कार्ड की जानकारी तथा ओटीपी हासिल करने का प्रयास किया जाता है। कई मामलों में फर्जी एपीके फाइल डाउनलोड करवाकर मोबाइल फोन तक पहुंच बनाने की कोशिश भी की जाती है।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि ई-चालान के नाम पर आए किसी अनजान एसएमएस या व्हाट्सएप लिंक पर क्लिक न करें। चालान की जानकारी केवल आधिकारिक पोर्टल पर जांचें। किसी के साथ ओटीपी, एटीएम पिन, सीवीवी या बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करें। अनजान एपीके फाइल भी डाउनलोड न करें। उन्होंने बताया कि साइबर ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या वेबसाइट पर शिकायत दर्ज करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed