{"_id":"69d1573b83d1b870f50f6e54","slug":"rapido-pickup-point-and-lounge-will-soon-be-available-at-railway-junctions-rewari-news-c-198-1-rew1003-236233-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: रेलवे जंक्शन पर जल्द मिलेगा रैपिडो पिकअप प्वाइंट और लाउंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: रेलवे जंक्शन पर जल्द मिलेगा रैपिडो पिकअप प्वाइंट और लाउंज
Sat, 04 Apr 2026 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 04 Apr 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
जयपुर स्थित रेलवे स्टेशन पर शुरू हुई रैपिडो पिकअप प्वाइंट व लाउंज सुविधा। स्रोत: रेलवे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेवाड़ी जंक्शन पर जल्द ही रैपिडो पिकअप प्वाइंट और लाउंज (वेटिंग एरिया) सुविधा शुरू की जाएगी।
यह सुविधा खासतौर पर उन यात्रियों के लिए लाभकारी होगी जो मोबाइल एप के माध्यम से रैपिडो बुक करने में असमर्थ हैं या जिन्हें बुकिंग प्रक्रिया की जानकारी नहीं है। स्टेशन पर बनाए जाने वाले पिकअप प्वाइंट्स पर प्रशिक्षित स्टाफ तैनात रहेगा जो यात्रियों की ओर से तुरंत राइड बुक करने में मदद करेगा। इससे तकनीकी जानकारी के अभाव में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी।
वरिष्ठ नागरिकों, बाहरी पर्यटकों और तकनीक से कम परिचित लोगों के लिए यह पहल काफी उपयोगी साबित होगी। इसके अलावा रैपिडो द्वारा तैयार किए जाने वाले लाउंज या वेटिंग एरिया यात्रियों को आरामदायक और सुरक्षित माहौल प्रदान करेंगे जहां वे अपनी बारी का इंतजार कर सकेंगे। इससे स्टेशन परिसर में भीड़ और अव्यवस्था को नियंत्रित करने में भी मदद मिलेगी।
जयपुर स्टेशन पर हो चुकी शुरूआत
जयपुर रेलवे स्टेशन पर सुविधा को सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और यात्री अनुकूल बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। अब इसी तरह की सुविधा रेवाड़ी जंक्शन पर लागू होने से यात्रियों को और अधिक सहूलियत की उम्मीद है। भविष्य में इसे अन्य प्रमुख रेलवे स्टेशनों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भी विस्तार दिया जा सकता है।
विज्ञापन
यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना उद्देश्य
जयपुर मंडल की वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक पूजा मित्तल ने बताया कि इस पहल का एक अहम उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना भी है। अधिकृत पिकअप प्वाइंट्स से राइड बुक होने के कारण अनधिकृत वाहनों और ओवर चार्जिंग जैसी समस्याओं पर रोक लगेगी। सभी राइड्स कंपनी के तय किराये पर ही उपलब्ध होंगी जिससे यात्रियों को अतिरिक्त शुल्क नहीं देना पड़ेगा। इस व्यवस्था से स्टेशन पर परिवहन प्रणाली अधिक सुव्यवस्थित होगी और यात्रियों को एक भरोसेमंद व किफायती विकल्प मिलेगा। मौके पर ही तुरंत बुकिंग की सुविधा होने से यात्रियों को लंबा इंतजार भी नहीं करना पड़ेगा।