फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rape victim strangled to death a night before court hearing

Rewari News: कोर्ट में सुनवाई से एक रात पहले दुष्कर्म पीड़िता की गला घोंटकर हत्या

Thu, 01 Aug 2024 04:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 01 Aug 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
Rape victim strangled to death a night before court hearing
कुंड। खोल थाना क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म पीड़िता की गला घोंटकर हत्या का मामला सामने आया है। महिला से 15 दिन पहले गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए परिजनों ने कोर्ट में अर्जी लगाई थी। इस मामले की सुनवाई से ठीक एक रात पहले आरोपी ने महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

गांव निवासी इस महिला ने 16 जुलाई को आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए परिजन एसपी से भी मिले थे। कोर्ट में भी याचिका लगाई थी। इस मामले में 31 जुलाई को सुनवाई होनी थी। आरोप है कि बीती रात महिला की वेशभूषा में आरोपी घर में घुस आया, और ईंट-पत्थर से हमले के बाद दुष्कर्म पीड़िता की गला घोंटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

भाई बोला- मेरी आंखों के सामने बहन को मार डाला

महिला के भाई ने बताया कि मंगलवार की रात बहन और वह घर पर थे, जबकि जीजा जी नाइट ड्यूटी पर गए हुए थे। रात करीब 2 बजे बहन शौच के लिए उठी थी, तभी आरोपी सुधीर रसोई की चिमनी से लोहे की जाली निकालकर घर में घुस आया। आरोपी ने घर में घुसते ही सबसे पहले, जिस कमरे में वह सो रहा था, उसका दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद उसकी बहन पर ईंट और दूसरे नुकीले पत्थर से हमला शुरू कर दिया। आरोपी ने बहन के पैर, चेहरे और अन्य जगहों पर हमला किया। उसकी आंखों के सामने दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। उसके चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने आकर दरवाजे की कुंडी खोली।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन-

वारदात की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवा दिया गया है। फिलहाल मामले में अभी जांच पड़ताल की जा रही है।

-प्रह्लाद सिंह, प्रभारी, खोल खाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed