फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rape victim's sister assaulted, threatened not to testify

दुष्कर्म पीड़िता की बहन से मारपीट, गवाही न देने की धमकी

Wed, 17 Aug 2022 09:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 09:57 PM IST
विज्ञापन
Rape victim's sister assaulted, threatened not to testify
रेवाड़ी। साली से दुष्कर्म के आरोपी ने अदालत में गवाही न देने के लिए पत्नी के साथ मारपीट की। पत्नी ने उस पर कपड़े फाड़ने के आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने देवर व देवरानी पर भी अदालत में गवाही देने पर अंजाम भुगतने की धमकी देने का आरोप लगाया है। दुष्कर्म का मामला अभी अदालत में विचाराधीन है और 26 अगस्त को अगली सुनवाई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने कहा है कि उसके पति ने वर्ष 2020 में उसकी बहन के साथ दुष्कर्म किया था। मामले में उसकी बहन ने जाटूसाना थाना में मामला दर्ज कराया था और मामला अभी अदालत में विचाराधीन है। 26 अगस्त को मामले में उसकी गवाही होनी है। उसका पति व देवर मामले में गवाही देने से रोक रहे हैं और मारपीट करते हैं। वह ससुराल में थी और 15 अगस्त को उसने अगली सुनवाई पर अदालत में अपनी गवाही देने के लिए कहा तो पति, देवर व देवरानी ने मिलकर पिटाई शुरू कर दी। उसके पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया और देवर व देवरानी ने भी मारपीट करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए। आरोपियों ने अदालत में गवाही देने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। डायल-112 पर सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और अस्पताल में उपचार कराया। जाटूसाना थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति, देवर व देवरानी के खिलाफ गवाह को धमकाने, मारपीट करने, कपड़े फाड़ने व धमकी देने का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed