फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   rape

ीन माह में कोर्ट ने दुष्कर्म के दोषी को सुनाई 14 साल की सजा

Fri, 06 Mar 2020 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
rape
rape
बीए प्रथम वर्ष की छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के मामले में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुलदीप सिंह की कोर्ट ने तीन माह के अंदर ही फैसला सुना दिया है। मामले में दोषी ठहराये गए राजस्थान के अलवर जिला के गांव गुनसार निवासी महेश कुमार को कोर्ट ने 14 साल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही उस पर जुर्माना भी लगाया गया है। दुष्कर्म की इस घटना में पुलिस ने 16 दिन के अंदर ही दोषी को न केवल काबू किया, बल्कि 28 दिन के अंदर कोर्ट में मुकदमा से जुड़े तमाम सबूत एकत्रित कर चालान भी पेश कर दिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते ही कोर्ट ने वीरवार को दोषी को सजा सुनाई है। एसपी नाजनीन भसीन ने इस मामले में सदर थाना व सीआईए रेवाड़ी की टीम की प्रशंसा की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 3 दिसंबर 2019 को बीए प्रथम वर्ष की एक छात्रा पेपर देने के लिए रेवाड़ी आ रही थी। इसी दौरान तुर्कियावास के पास बुढ़ाना चौक पर मीरपुर की तरफ से आ रहे अलवर के गांव गुनसार निवासी महेश कुमार ने लिफ्ट देकर छात्रा को अपनी बाइक पर बैठा लिया था और सुनसान जगह ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। महेश उसका मोबाइल भी अपने साथ ले गया था। अचानक हुई इस वारदात से छात्रा सदमे में आ गई थी। सदर थाना पुलिस ने उसी दिन दुष्कर्म व स्नैचिंग का मुकदमा दर्ज कर मामले में कार्रवाई शुरू की थी। एसपी नाजनीन भसीन ने इस मामले में सदर थाना के अलावा सीआईए रेवाड़ी इंचार्ज विद्या सागर को कमान सौंपी थी। पुलिस ने कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए 19 दिसंबर को वारदात को अंजाम देने वाले महेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने बहुत कम समय में महेश कुमार के खिलाफ तमाम सबूत एकत्रित किए और एक जनवरी 2020 को कोर्ट में इस मामले का चालान भी पेश कर दिया।
विज्ञापन

अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुलदीप सिंह की कोर्ट ने 3 मार्च को महेश को दोषी ठहराया था। वीरवार को सजा की तारीख मुर्कर की गई थी। वीरवार को न्यायाधीश कुलदीप सिंह ने महेश कुमार को धारा 376 में 14 साल की सजा एवं 10 हजार रुपये जुर्माना तथा धारा 379ए में 7 साल की सजा एवं 5 हजार रुपये जुर्माना लगाया है। जुर्माना नहीं भरने की सूरत में महेश को अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed