फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Raised awareness against cancer

Rewari News: कैंसर के खिलाफ किया जागरूक

Sun, 24 May 2026 07:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 24 May 2026 07:28 PM IST
विज्ञापन
Raised awareness against cancer
कार्यक्रम में चिकित्सकों को मोमेंटो देकर सम्मानित करते लायंस क्लब रेवाड़ी के प्रधान ऋषि सिंघल व
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। लायंस क्लब रेवाड़ी और लायंस क्लब पॉजिटिव हेल्थ की तरफ से स्वास्थ्य और संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें करीब 80 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में डॉ. स्वरूपा मित्रा ने कैंसर के खिलाफ जागरूकता, डॉ. सौरभ बंसल ने माइग्रेन प्रबंधन और डॉ. सलील जैन ने किडनी रोगों की रोकथाम की जानकारी दी।
इसके बाद 45 मिनट के इंटरैक्टिव प्रश्नोत्तर सत्र में प्रतिभागियों ने स्वास्थ्य संबंधी सवाल पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने जवाब दिया। इस अवसर पर लायंस क्लब रेवाड़ी की ओर से सभी चिकित्सकों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। क्लब के प्रधान ऋषि सिंघल ने कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. संजीव अरोड़ा ने किया। कार्यक्रम के अंत में लायंस क्लब सदस्यों द्वारा प्रस्तुत लाइव संगीत और शायरी ने सभी का मन मोह लिया और कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर अभिषेक गुप्ता, दीपक अग्रवाल, ओपी गुप्ता, अशोक सोमानी, वीडी शर्मा, आरके सैनी, संदीप गोयल, राजेश गुप्ता, डॉ. आदेश सक्सेना, आलोक सिंघल, जितेश गोयल, मोहित गोयल, उमेश गुलाटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed