फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rain spoiled the condition of roads, traffic affected by potholes

बारिश ने बिगाड़ी सड़कों की दशा, गड्ढों से आवागमन प्रभावित

Mon, 10 Jan 2022 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Rain spoiled the condition of roads, traffic affected by potholes
अनाज मंडी के पास टूटी पड़ी सड़क में भरा पानी। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। पांच दिन लगातार हुई बारिश ने जिला भर की सड़कों की दशा बिगाड़ दी है। जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं जिससे लोगाें को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिला मुख्यालय पर सड़कों की दशा सुधारने के लिए बार-बार मांग उठाए जाने के बाद सरकार की ओर से करोड़ों रुपये मंजूर हुए। सड़कों का निर्माण कार्य शुरू भी हुआ, मगर बारिश ने इन सड़कों के धीमी निर्माण कार्य की प्रगति रोक दी।
विज्ञापन

जिले भर में 60 हजार किलोमीटर से अधिक लंबी सड़कें हैं, जिन पर हालिया बारिश ने बुरा असर डाला है। रेवाड़ी, बावल हो या कोसली शहर तथा जिला मुख्यालय के सरकुलर रोड के अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग और राज्य मार्गों पर जगह-जगह बारिश की वजह से गड्ढे बन गए हैं। सड़कों पर वाहनों के लगातार आवागमन की वजह से सीवर के ढक्कन भी अपनी जगह से खिसक गए हैं। इनके साथ ही जगह-जगह पर टूटी सड़कों में बरसाती पानी भर गया, जिसमें दोपहिया और चार पहिया वाहनों के टायर अचानक चले जाने से इन वाहनों को काफी नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

नई अनाज मंडी के पूर्व दिशा वाली सड़क करीब एक माह पहले जेसीबी की मदद से उखाड़ दी गई, मगर मरम्मत का दोबारा शुरू नहीं हुआ। इसके चलते पूरी खोदी हुई सड़क में बारिश का जमा हो गया है। बारिश के बाद उपायुक्त निवास के पास, बार चैम्बर्स के पास राजीव चौक पर भी सड़कें टूट गई हैं। इसके अलावा रेवाड़ी शहर में ऐसा कोई मोहल्ला नहीं, जहां की सड़क बरसात की वजह से टूटी या प्रभावित नहीं हुई हो। अहम बात यह है कि इन सड़कों को दुरुस्त करने के लिए फिलहाल सरकार या प्रशासन या संबंधित विभाग की ओर से अभी कोई कार्य योजना नहीं बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
नगर परिषद की सीमा में हमने काफी सड़कों के टेंडर लगाए हैं। कुछ जगह पैच वर्क भी कराया है और सड़क निर्माण कार्य प्रगति पर है। सड़कें पीडब्ल्यूडी और हुड्डा विभाग से संबंधित हैं और अलग-अलग सड़कों के रखरखाव के लिए संबंधित विभाग की जिम्मेदारी है। हम जनहित में पूरी ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
- अभे सिंह, ईओ नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed