फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rain changed the mood of the weather, the temperature dropped by 6 degrees

बारिश ने बदला मौसम का मिजाज, तापमान में 6 डिग्री तक गिरावट

Sat, 18 Jun 2022 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Rain changed the mood of the weather, the temperature dropped by 6 degrees
शुक्रवार को प्री-मानसून की हुई पहली बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया है। लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। शनिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। धूप जरूर निकली लेकिन तपीश की बजाय मौसम में ठंडक रही। मौसम ठंडा होने से पार्कों में लोगों की भीड़ नजर आई। मौसम विभाग की मानें तो लोगों को 2 से 3 दिन गर्मी से और राहत मिल सकती है। बादल तथा हवाओं के साथ कहीं-कहीं गरज चमक के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। इससे गर्मी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

तापमान पहुंचा 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे
तापमान की बात करें तो शुक्रवार की सुबह से आसमान में बादल छाने शुरू हो गए थे। दोपहर बाद झमाझम बारिश होने से कई दिनों से 40 डिग्री से पार चल रहे तापमान में गिरावट देखने को मिली। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39 व न्यूनतम 26 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि शुक्रवार की तुलना में शनिवार को अधिकतम तापमान में करीब 6 डिग्री की गिरावट के साथ 33.8 डिग्री व न्यूनतम में 3 डिग्री की गिरावट के बाद 23 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

अगले तीन दिन ऐसा ही रहेगा मौसम
बावल कृषि अनुसंधान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. धर्मबीर के अनुसार अगले तीन दिन मौसम ऐसा ही ठंडा रहेगा। जिले के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों में बादल तथा हवाओं के साथ कहीं कहीं गरज चमक के साथ बारिश संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed