फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Railways: 56 special trains running in the festive season, relief will be available

Railways: त्योहारी सीजन में चल रहीं 56 विशेष ट्रेनें, मिलेगी राहत, इन रूट पर संचालन

Sun, 29 Sep 2024 10:41 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 29 Sep 2024 10:41 PM IST
सार

दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पूजा पर लोग आराम से घर जा सकेंगे। अक्तूबर में 112 ट्रेनों में 115 विभिन्न श्रेणियों के डिब्बे लगाए जाएंगे। जिस रूट पर ज्यादा जरूरत, वहां पर स्पेशल ट्रेनों का संचालन होगा।

विज्ञापन
Railways: 56 special trains running in the festive season, relief will be available
रेवाड़ी-जयपुर रेलवे ट्रैक पर चलती ट्रेन। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के रेवाड़ी में दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पूजा के मौके पर ट्रेनों में भारी भीड़ को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे 56 विशेष ट्रेनों का संचालन कर रहा है। वहीं अक्तूबर माह में 112 ट्रेनों में विभिन्न श्रेणियों के 115 डिब्बे लगाए जाएंगे। इससे लोग त्योहारों पर आसानी से घर जा सकेंगे।

विज्ञापन


आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए 56 विशेष ट्रेने चलाई जा रही हैं जिससे यात्रियों को राहत मिली है। अक्तूबर में 112 ट्रेनों में 115 डिब्बे लगाए जाएंगे। ये ट्रेनें बांद्रा टर्मिनस, रांची, आसनसोल, हावड़ा, टनकपुर, गोरखपुर, पटना, महू, सोलापुर, हरिद्वार, दौंड, संतरागांछी, डिब्रूगढ़, श्री माता वैष्णो देवी कटरा, तिरुपति, काचीगुड़ा, हैदराबाद, गौहाटी, कोयम्बटूर इत्यादि शहरों के लिए संचालित हो रही हैं।उत्तर पश्चिम रेलवे यात्री भार की समीक्षा कर रही है। जिस मार्ग पर विशेष ट्रेनों की जरूरत होगी, उनका संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन


हर वर्ष दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पूजा पर पर बड़ी संख्या में लोग उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल जाते हैं। उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों के लिए इन त्योहारों का काफी महत्व है। ऐसे मौकों पर परिवार के सभी लोग जुटते हैं। हर साल त्योहार पर यात्रियों की भीड़ के चलते ट्रेनों में दो-तीन महीने पहले से लोगों को टिकट नहीं मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी को देखते हुए रेलवे इस वर्ष भी त्योहारों पर विशेष ट्रेनों का संचालन कर रहा है। रेलवे का पूरा प्रयास है कि त्योहार पर यात्रियों की यात्रा सुगम व आरामदायक हो। इसकी उच्च स्तर पर लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। संबंधित अधिकारियों को दिशानिर्देश दिए जा रहे हैं।

दीपावली तक ट्रेनों में वेटिंग 100 पार
ट्रेनों में दीपावली तक वेटिंग 100 के पार हो गया है। रेवाड़ी से लखनऊ के लिए बुधवार को संचालित कामाख्या एक्सप्रेस में वेटिंग 75, शुक्रवार को संचालित वाराणसी वीकली एक्सप्रेस में 36, शनिवार को संचालित न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस में 114, वीरवार को संचालित हावड़ा वीकली एसएफ एक्सप्रेस में 79, सोमवार, मंगलवार व वीरवार को संचालित किशनगंज गरीब नवाज एक्सप्रेस में 95 तक वेटिंग है। शुक्रवार व शनिवार को संचालित मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस में लंबी वेटिंग चल रही है। मंगलवार को संचालित सुल्तानपुर एसएफ एक्सप्रेस में 20 तक की वेटिंग है। इन सभी ट्रेनों में दीपावली तक स्लीपर से लेकर एसी तक कंफर्म सीट नहीं है।

रेवाड़ी से प्रयागराज जंक्शन के लिए रविवार व गुरुवार को संचालित हावड़ा एसएफ एक्सप्रेस में 98, बुधवार को अयोध्या कैंट तक चलने वाली कामाख्या एक्सप्रेस में 75, सोमवार, मंगलवार व वीरवार को संचालित किशनगंज गरीब नवाज एक्सप्रेस ट्रेन में 94 तक वेटिंग है। रेवाड़ी से कानपुर सेंट्रल के लिए रविवार व गुरुवार को संचालित ट्रेन हावड़ा एसएफ एक्सप्रेस में 99, रेवाड़ी से पटना जंक्शन के लिए बुधवार को संचालित कामाख्या एक्सप्रेस में 75 वेटिंग चल रही है। रेवाड़ी से कटिहार जंक्शन के लिए 3 ट्रेन बुधवार को संचालित कामाख्या एक्सप्रेस में 74 तक की वेटिंग, शनिवार को संचालित न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस में 114 तक की वेटिंग और सोमवार, मंगलवार व वीरवार को संचालित किशनगंज गरीब नवाज एक्सप्रेस में दिवाली तक 95 तक की वेटिंग चल रही है।


रेलवे का प्रयास है कि त्योहार पर यात्रियों की यात्रा सुगम व आरामदायक हो। इसकी उच्च स्तर पर मॉनिटरिंग की जा रही है। अधिकारियों का दिशानिर्देश दिए जा रहे हैं। जरूरत पड़ने पर और स्पेशल ट्रेनों का संचालन होगा। - कैप्टन शशिकरण, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी उत्तर पश्चिम रेलवे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed