फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Railway workers sitting on hunger strike for restoration of old pension

Rewari News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए भूख हड़ताल पर बैठे रेलकर्मी

Thu, 11 Jan 2024 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 11 Jan 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
Railway workers sitting on hunger strike for restoration of old pension
मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे कर्मचारी। स्त्रोत : स्वयं
रेवाड़ी। पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के तत्वावधान में एआईआरएफ और एनएफआईआर के आह्वान पर रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर पुरानी पेंशन बहाली और एनपीएस प्रणाली को बंद किए जाने की मांग को लेकर रेलकर्मी वीरवार को भूख हड़ताल पर बैठे। इस दौरान एआईआरएफ और एनएफआईआर सहित अन्य संगठनों के कर्मियों ने अपनी मांगों के समर्थन में हुंकार भरते हुए जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

एनडब्ल्यूआरईयू बीकानेर मंडल के सहायक मंत्री देवेंद्र सिंह यादव, रेवाड़ी जयपुर ब्रांच के सचिव यतेंद्र यादव, यूपीआरएमएस रेवाड़ी जयपुर ब्रांच के अध्यक्ष अशोक कुमार यादव के नेतृत्व में रेलकर्मियों ने मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। भूख हड़ताल में एआईआरएफ, एनएफआईआर, एनआईसीई सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने अपनी मांगों को बुलंद करते हुए सरकार से मांगों को पूरा करने की आवाज बुलंद की।
विज्ञापन


एनडब्ल्यूआरईयू बीकानेर मंडल के सहायक मंत्री देवेंद्र सिंह यादव ने कहा कि रेलकर्मी दिन-रात मेहनत कर देश की आर्थिक धुरी रेलवे के विकास में कड़ी मेहनत कर रहा है। उसके बावजूद केंद्र सरकार रेलकर्मियों के हितों पर कुठाराघात कर रही है। उन्होंने कहा कि यहां तक रेलकर्मियों के अधिकार पुरानी पेंशन को भी बंद कर दिया गया। जिसके चलते रेलकर्मियों में सरकार के खिलाफ भारी रोष है। यादव ने कहा कि एनडब्ल्यूआरईयू के एनजेसीए के आह्वान पर सभी रेलकर्मी एकजुट है तथा वे अपनी मांगों को मनवाकर ही दम लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर पेंशनर एसोसिएशन ऑफ रेलवे के जोनल कार्यकारी अध्यक्ष किशोर कुमार सक्सेना ने कहा कि एनपीएस आज के कर्मचारियों की सबसे बड़ी समस्या है और इसके लिए हमारी एसोसिएशन आखिरी दम तक लड़ाई में अपना पूर्ण समर्थन देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed