{"_id":"68f13bfc7cf00243480fa45c","slug":"railway-minister-inquired-about-passenger-facilities-from-officials-rewari-news-c-198-1-rew1001-227571-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: रेल मंत्री ने अधिकारियों से ली यात्री सुविधाओं की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: रेल मंत्री ने अधिकारियों से ली यात्री सुविधाओं की जानकारी
Fri, 17 Oct 2025 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 17 Oct 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 1रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर अधिकारियों से बातचीत करते केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव।
- फोटो : reasi news
रेवाड़ी। विशेष ट्रेन से जयपुर जाते समय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वीरवार की सुबह करीब 8:15 बजे रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर रुके। यहां उन्होंने करीब 20 मिनट तक अधिकारियों से बात कर रेवाड़ी जंक्शन की स्थिति, यात्री सुविधाओं, ट्रैक आदि के बारे में जानकारी ली। उन्होंने रेलवे के आधुनिकीकरण और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर जोर दिया।
रेल मंत्री की विशेष ट्रेन सुबह करीब 8:15 बजे रेवाड़ी जंक्शन स्टेेशन पर रुकी। यहां रेल मंत्री ट्रेन से उतरकर ऑब्जर्वेशन कोच में पहुंचे जहां उन्होंने रेलवे अधिकारियों से बातचीत कर रेलवे ट्रैक के बारे में जानकारी ली।
रेल मंत्री का यह दौरा दिल्ली से जयपुर के बीच रेलवे लाइन के निरीक्षण के लिए था। जयपुर में उन्हें कई महत्वपूर्ण बैठकों और कार्यक्रमों में हिस्सा लेना था। उनके रेवाड़ी आगमन की सूचना पहले से ही रेलवे प्रशासन को थी, जिसके चलते स्टेशन पर विशेष तैयारियां की गईं थीं। स्टेशन परिसर की सफाई की गई थी। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन
रेवाड़ी जंक्शन पर रेल मंत्री की मौजूदगी के दौरान सुरक्षा बलों ने पूरे स्टेशन को घेर रखा था ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो। इस मौके पर रेलवे पुलिस, आरपीएफ और जिला पुलिस के जवान तैनात रहे। करीब 20 मिनट स्टेशन पर रुकने के बाद रेलमंत्री जयपुर के लिए रवाना हो गए।
-
सुरक्षा व्यवस्था पर दिया जोर
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेलवे अधिकारियों को निर्देश दिया कि लाइन निरीक्षण के दौरान जो भी सुधार आवश्यक हो, उन्हें जल्द पूरा किया जाए ताकि यात्रियों को बेहतर और सुरक्षित रेल सेवा मिल सके। उन्होंने कहा कि रेलवे देश की जीवन रेखा है और इसका विकास आम जनता की सुविधा से जुड़ा हुआ है। दीपावली को को देखते हुए उन्होंने बेहतर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया।
-
रेवाड़ी जंक्शन पर उत्साह का रहा माहौल
रेल मंत्री की मौजूदगी के दौरान रेवाड़ी जंक्शन पर उत्साह का माहौल रहा। कई रेलकर्मी और यात्री रेल मंत्री को देखने के लिए प्लेटफॉर्म पर पहुंच गए। कुछ देर रुकने के बाद रेल मंत्री की विशेष ट्रेन जयपुर के लिए रवाना हो गई। उनके इस दौरे से उम्मीद की जा रही है कि दिल्ली-जयपुर रेलमार्ग पर चल रहे रखरखाव और आधुनिकीकरण कार्यों को गति मिलेगी।