फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rail traffic will be affected between Rewari-Delhi from November 23 to 27 due to traffic block

Railway News: ट्रैफिक ब्लॉक के कारण रेवाड़ी-दिल्ली के बीच 23 से 27 नवंबर तक रेल यातायात रहेगा प्रभावित

Tue, 22 Nov 2022 07:44 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 22 Nov 2022 07:44 PM IST
सार

गाड़ी संख्या 04989 व 04433 दिल्ली-रेवाड़ी, गाड़ी संख्या 04434 रेवाड़ी-दिल्ली, गाड़ी संख्या 04470 दिल्ली-रेवाड़ी व गाड़ी संख्या 04500 रेवाड़ी-दिल्ली रेलसेवा 26 नवंबर को रद्द रहेगी।

विज्ञापन
Rail traffic will be affected between Rewari-Delhi from November 23 to 27 due to traffic block
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर रेलवे द्वारा दिल्ली-रेवाड़ी रेलखंड के मध्य स्थित गढ़ी हरसरू स्टेशन पर लूप लाइन की लंबाई बढ़ाने के लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। इस ब्लॉक के कारण 23 से 27 नवंबर तक रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित रेलसेवायें रद्द/आंशिक रद्द/रेगुलेट/रीशेड्यूल रहेगी।

विज्ञापन


रद्द रेलसेवायें (प्रारंभिक स्टेशन से) 
उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 04989 व 04433 दिल्ली-रेवाड़ी, गाड़ी संख्या 04434 रेवाड़ी-दिल्ली, गाड़ी संख्या 04470 दिल्ली-रेवाड़ी व गाड़ी संख्या 04500 रेवाड़ी-दिल्ली रेलसेवा 26 नवंबर को रद्द रहेगी।
विज्ञापन


आंशिक रद्द रेल सेवायें (प्रारंभिक स्टेशन से)
उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 14030 मेरठ कैंट-श्रीगंगानगर रेलसेवा 26 नवंबर को मेरठ कैंट से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा नई दिल्ली स्टेशन तक संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा नई दिल्ली-श्रीगंगानगर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 14029 श्रीगंगानगर-दिल्ली रेलसेवा 27 नवंबर को श्रीगंगानगर के स्थान पर बठिंडा स्टेशन से प्रस्थान करेगी अर्थात यह रेलसेवा श्रीगंगानगर-बठिण्डा स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। वहीं गाड़ी संख्या 04435 रेवाड़ी-मेरठ कैंट रेलसेवा 26 नवंबर को रेवाड़ी के स्थान पर नई दिल्ली स्टेशन से प्रस्थान करेगी अर्थात् यह रेलसेवा रेवाड़ी-नई दिल्ली स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेगुलेट रेल सेवायें
जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि गाड़ी संख्या 14646 जम्मूतवी-जैसलमेर रेलसेवा 22 नवंबर को जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी, वह दिल्ली सराय-गुडगांव स्टेशनों के मध्य 1 घंटे रेगुलेट रहेगी। गाड़ी संख्या 04989, दिल्ली-रेवाड़ी स्पेशल रेलसेवा जो 23 नवंबर को दिल्ली से प्रस्थान करेगी, वह दिल्ली सराय-गुडगांव स्टेशनों के मध्य 30 मिनट रेगुलेट रहेगी। गाड़ी संख्या 14321, बरेली-भुज रेलसेवा 23 नवंबर को बरेली से प्रस्थान करेगी वह दिल्ली सराय-गुडगांव स्टेशनों के मध्य 15 मिनट रेगुलेट रहेगी।

गाड़ी संख्या 12259, सियालदाह-बीकानेर रेलसेवा 23 नवंबर को सियालदाह से प्रस्थान करेगी, वह नई दिल्ली-गुडगांव स्टेशनों के मध्य 1 घंटे 05 मिनट रेगुलेट रहेगी। गाड़ी संख्या 14662 जम्मूतवी-बाडमेर रेलसेवा जो 23 नवंबर को जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी, वह दिल्ली सराय-गुडगांव स्टेशनों के मध्य 1 घंटे रेगुलेट रहेगी। गाड़ी संख्या 04989, दिल्ली-रेवाड़ी रेलसेवा 24 नवंबर को दिल्ली से प्रस्थान करेगी, वह दिल्ली सराय-गुडगांव स्टेशनों के मध्य 30 मिनट रेगुलेट रहेगी।

गाड़ी संख्या 14311, बरेली-भुज रेलसेवा 24 नवंबर को बरेली से प्रस्थान करेगी, वह दिल्ली सराय-गुडगांव स्टेशनों के मध्य 15 मिनट रेगुलेट रहेगी। गाड़ी संख्या 14312, भुज-बरेली रेलसेवा जो 25 नवंबर को भुज से प्रस्थान करेगी, वह रेवाड़ी-पातली स्टेशनों के मध्य 2 घंटे रेगुलेट रहेगी। गाड़ी संख्या 19601, उदयपुर-न्यूजलपाईगुडी रेलसेवा जो 25 नवंबर को उदयपुर से प्रस्थान करेगी, वह रेवाड़ी-पातली स्टेशनों के मध्य 01 घंटे 45 मिनट रेगुलेट रहेगी।

गाड़ी संख्या 14029, श्रीगंगानगर-दिल्ली रेलसेवा जो 26 नवंबर को श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी, वह रेवाड़ी-पातली स्टेशनों के मध्य 01 घंटे 10 मिनट रेगुलेट रहेगी। गाड़ी संख्या 14311, बरेली-भुज रेलसेवा जो 26 नवंबर को बरेली से प्रस्थान करेगी, वह दिल्ली-गुडगांव स्टेशनों के मध्य 2 घंटे रेगुलेट रहेगी। गाड़ी संख्या 15715, किशनगंज-अजमेर रेलसेवा जो 25 नवंबर को किशनगंज से प्रस्थान करेगी, वह दिल्ली-गुडगांव स्टेशनों के मध्य 45 मिनट रेगुलेट रहेगी। 


रीशेड्यूल रेल सेवायें
उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 04352, हिसार-रेवाड़ी-दिल्ली स्पेशल रेलसेवा 26 नंवबर को हिसार से अपने निर्धारित समय 04.35 बजे के स्थान पर 4 घंटे देरी से 08.35 बजे प्रस्थान करेगी। गाड़ी संख्या 14662, जम्मूतवी-बाडमेर रेलसेवा 25 नवंबर को जम्मूतवी से अपने निर्धारित समय  रात 10.25 बजे के स्थान पर 3 घंटे देरी से 01.25 बजे प्रस्थान करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed