फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   raided on liquor contracts

सीही गांव के शराब ठेके और गोदाम पर मारा छापा

Fri, 31 Jan 2020 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
raided on liquor contracts
raided on liquor contracts - फोटो : Rewari
खोल पुलिस थाना क्षेत्र के गांव सीहा में उस समय हड़कप मच गया, जब सीहा स्थित शराब ठेके व गोदाम को सीआईए रेवाड़ी व खोल पुलिस ने चारों तरफ से घेर लिया। चार घंटे तक खोल पुलिस वहां रही और गोदाम में रखी तीन गाड़ी शराब की पेटियों को अपने साथ ले गई। जानकारी के अनुसार सीआईए रेवाड़ी को गुप्त को सूचना मिली थी कि बिना नंबर की बुलेरो पिकअप गाड़ी में अवैध रूप से दो नंबर की शराब ले जाई जा रही है। पुलिस ने गाड़ी का पीछा किया तो बुलेरो पिकअप चालक तेज रफतार में गाड़ी को सीहा स्थित शराब ठेके के गोदाम में लेकर घुस गया। पुलिस ने गोदाम व शराब ठेके को चारों तरफ से घेर लिया। भारी संख्या में पुलिस को देख कर ग्रामीण एकत्रित हो गए। शराब ठेके कर्मचारियों ने गोदाम के गेट को अंदर से बंद कर लिया और कुत्ते को खुला छोड़ दिया, जिससे आधा घंटे तक पुलिस गोदाम में नहीं घुस पाई। काफी देर बाद पुलिस गोदाम में घुस पाई।
विज्ञापन

इस बारे में खोल पुलिस थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि शराब कहां से लाई जा रही थी और कहां जा रही थी, इस बारे में पता किया जा रहा है। जो शराब गोदाम पर लाई गई थी, वहां नकली थी या असली। उन्होंने बताया कि एक्साइज विभाग अपनी रिपोर्ट तैयार कर रहा है। रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed