{"_id":"686578388054e97c0f0a05b4","slug":"questions-raised-on-seeking-proposal-for-5-acres-of-land-of-shahbazpur-khalsa-rewari-news-c-198-1-rew1001-221980-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: शहबाजपुर खालसा की 5 एकड़ जमीन का प्रस्ताव मांगने पर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: शहबाजपुर खालसा की 5 एकड़ जमीन का प्रस्ताव मांगने पर उठाए सवाल
Wed, 02 Jul 2025 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 02 Jul 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
फोटो : 17अस्पताल बनाने की मांग के लिए गांव के बस स्टैंड के पास धरने पर बैठे ग्रामीण। स्रोत : सम
रेवाड़ी। जब गोकलगढ़ की जमीन यह कहकर रद्द की गई कि 5 एकड़ भविष्य को देखते हुए कम पड़ सकती है तो शहबाजपुर खालसा में 5 एकड़ भूमि का प्रस्ताव क्यों मांगा गया। फिर भगवानपुर का 8 एकड़ का प्रपोजल क्यों मांगा गया। जब सब कुछ ठीक है तो भगवानपुर में अस्पताल की घोषणा क्यों नहीं की जा रही है। यह बात अस्पताल बनाओ संघर्ष कमेटी के सदस्य अनिल ने धरनास्थल पर लोगों को संबोधित करते हुए कही।
अस्पताल बनाओ संघर्ष कमेटी के बैनर तले 200 बेड का नागरिक अस्पताल बनाने की मांग को लेकर गांव के बस स्टैंड के पास अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन 16वें दिन में प्रवेश कर गया। धरना-प्रदर्शन में रामगढ़ भगवानपुर सहित क्षेत्र के आस पास के गांवों मीरपुर, बुडानी, बुड़ाना, फिदेड़ी, बालियर खुर्द, फदनी के ग्रामीण शामिल हुए। मेवात से किसान संघर्ष समिति रोजका मेव के सदस्यों ने धरना स्थल पर आकर धरने को समर्थन दिया।
अस्पताल बनाओ संघर्ष समिति रामगढ़ भगवानपुर में 3 जुलाई को दोपहर 12 बजे एक पत्रकार वार्ता बुलाई है।
समिति के सदस्य अनिल ने दौरान कहा कि विधायक लक्ष्मण सिंह यादव का कहना है कि उन्होंने राव इंद्रजीत सिंह से पूछा तो राव ने कहा कि कोई वादा नहीं किया तो वह 4 मिनट की रिकॉर्डिंग क्या कहती है। स्वास्थ्य मंत्री आरती राव का कहना है कि अभी कोई जमीन फाइनल नहीं की गई है, तो फिर लेटर क्या कहता है।
विज्ञापन
जो शहबाजपुर खालसा में 18 तारीख को पंचायत बुलाई, वह क्यों बुलाई गई है। भगवानपुर की जमीन की भौतिकीयता में क्या कमी थी, जब कमेटी ने अपनी रिपोर्ट पेश कर रखी है कि वह जमीन में कोई कमी नहीं है। साथ ही अगर आमजन की सुविधा की बात की जाए सभी शहरवासियों को पता है कि न्यू बस स्टैंड से रामगढ़ भगवानपुर पंचायत जमीन नजदीक है, यूनिवर्सिटी रोड पर है, जेल व पुलिस लाइन पास में है।
उन्होंने केंद्रीय मंत्री के वादे मुताबिक 10 एकड़ जमीन वाटर सप्लाई को भी दे दिया है, मौका निरीक्षण रिपोर्ट ने भी कोई त्रुटि नहीं बताई थी, कोई जमीन में कमी नहीं थी।