फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Purchase of 9210 quintals of mustard from 550 farmers in three days

Rewari News: तीन दिन में 550 किसानों से 9210 क्विंटल सरसों की खरीद

Thu, 28 Mar 2024 10:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 28 Mar 2024 10:24 PM IST
विज्ञापन
Purchase of 9210 quintals of mustard from 550 farmers in three days
रेवाड़ी। बावल रोड स्थित बिठवाना मंडी में एमएसपी पर सरसों की सरकारी खरीद की गई। मंडी में बचे हुए 130 किसानों सहित वीरवार को आए 243 किसानों को गेटपास जारी किए गए जिनसे 4910 क्विंटल सरसों की खरीद की गई। हैफेड की ओर से तीन दिन में 9210 क्विंटल सरसों की खरीद की जा चुकी है। जबकि नई अनाज मंडी में आढ़ती अब तक 45612 क्विंटल सरसों की निजी तौर पर खरीद कर चुके हैं। शुक्रवार और शनिवार को रेवाड़ी सहित बावल व कोसली मंडियों में भी खरीद शुरू कर दी जाएगी। एक अप्रैल से अनाज मंडी में एमएसपी पर 2275 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं की खरीद शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

बिठवाना मंडी के बाहर नए किसानों के सरसों से भरे ट्रैक्टरों की कतार लगी रही जबकि बुधवार की शाम जिला प्रशासन ने सरसों खरीद का शेड्यूल जारी कर दिया था। हैफेड की ओर से सभी किसानों के सरसों की खरीद की गई। हैफेड की ओर से सरसों का न्यूनतम समर्थन मूल्य 5650 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। वीरवार को बिठवाना मंडी के बाहर सुबह से ही सरसों से भरे ट्रैक्टरों की कतार लगनी शुरू हो गई लेकिन पहले गत दिवस के बचे हुए किसानों को गेटपास जारी करके उनकी सरसों खरीदी गई। मार्केट कमेटी के डीएमईओ सत्यप्रकाश यादव, सचिव नरेंद्र सिंह व हैफेड डीएम प्रवीण कुमार ने बताया कि एक दिन में नमी के निर्धारित मापदंड के अनुसार ही एक किसान की 25 क्विंटल सरसों ही खरीद जाएगी। इसके अलावा 8 प्रतिशत से अधिक नमी की सरसों की खरीद नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

सरसों की खरीद के लिए कमेटी गठित : उपायुक्त राहुल हुड्डा ने सरसों की सुचारू रूप से खरीद के लिए कमेटी गठित की है। एसडीएम व प्रशासक मार्केट कमेटी विकास यादव ने बताया कि गठित कमेटी में डीएम हैफड प्रवीण कुमार, गोडाउन इंचार्ज सुरेंद्र कुमार, उप निरीक्षक मुकेश कुमार व एमएस अनिल कुमार को शामिल किया गया है। बिठवाना मंडी में सरसों खरीद रोस्टर प्रणाली से करने का शेड्यूल जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज इन गांवों के किसानों के सरसों की होगी खरीद
29 मार्च को गांव हुसैनपुर, नारायणपुर, गांगोली व डालियाकी और 30 मार्च को गांव चांदावास, धामलावास, कालूवास व हांसाका के किसानों के सरसों की खरीद एमएसपी दर पर की जाएगी। यदि कोई किसान बिना शेड्यूल के मंडी में आता है तो उसकी सरसों नहीं खरीदी जाएगी। आगामी सप्ताह का शेड्यूल भी शीघ्र जारी किया जाएगा।

बावल व कोसली में आज से होगी सरसों की खरीद

सचिव एवं कार्यकारी अधिकारी मार्केट कमेटी कोसली ने बताया कि नई अनाज मंडी बावल व कोसली में सरसों की सरकारी खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य 5650 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की जाएगी। 8 क्विंटल प्रति एकड़ के हिसाब से सरकारी नियमों के अनुसार एक दिन में अधिकतम 25 क्विंटल की खरीद की जाएगी। सरसों की खरीद गांवों के रोस्टर के हिसाब से की जाएगी ताकि किसानों को परेशानी न हो। 29 मार्च को नई अनाज मंडी बावल में जलालपुर, सुइाना, जलियावास, आरामनगर व नई अनाज मंडी कोसली में गुडियानी, गोपालपुर गाजी व गुगोढ़ और शनिवार 30 मार्च को नई अनाज मंडी बावल में सुठानी, ढाणी सुठानी, खेड़ी धरचाना, प्रयागपुरा, नरसिंहपुर गढ़ी व मोहनपुर व नई अनाज मंडी कोसली में जखाला, बहोतवास भोन्दु व कान्हड़वास गांव के किसानों की सरसों की खरीद की जाएगी। किसान फसल को अच्छी तरह सुखाकर व साफ करके लाएं। जिस दिन उनके गांव का नंबर हो उसी दिन सुबह 9 बजे से सायं 5 बजे तक सरसों लाएं। जिन किसानों ने अपना रजिस्ट्रेशन ई-खरीद में मेरी फसल मेरा ब्योरा पर करवाया हुआ है केवल वही किसान नई अनाज मंडी बावल व कोसली में अपनी सरसों लेकर आएं। गेट पास कटवाने के लिए किसान अपना आधार कार्ड लेकर आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article