फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   punjabi community Formation youth brigrade

अब पंजाबी समुदाय बनाएगा युवा ब्रिगेड

Thu, 03 Mar 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी Updated Thu, 03 Mar 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश में जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान हुई हिंसा में पंजाबी समुदाय को हुए भारी नुकसान को लेकर समुदाय के लोगों का गुस्सा अभी कम नहीं हुआ है। समुदाय अब अपनी सुरक्षा के लिए पंजाबी युवा ब्रिगेड खड़ी करेगा। जिसमें 25 से 45 साल तक लोगों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन


यह ब्रिगेड किसी भी पंजाबी पर आने वाली विपदा के सामने डटकर खड़ी होगी। हालांकि ब्रिगेड हर कार्य कानून के दायरे में करेगी। रेवाड़ी के बाद यह ब्रिगेड पूरे प्रदेश भर में भी बनाई जा सकती है।
विज्ञापन


पंजाबी समुदाय की किसी प्रदेश स्तर मंच पर रखने की तैयारी भी की जा रही है। ब्रिगेड जहां भी कोई समुदाय के लोगों को परेशान करेगा तो उसका मुकाबला करेगी।

पंजाबी समुदाय की बुधवार को मियांवाली पंचायत घर में हुई बैठक में 22 सदस्यीय कमेटी का भी गठन किया, जो इस आंदोलन को होने वाली हर गतिविधि पर नजर रखने के साथ लोगों से आगे की रणनीति पर सुझाव लेकर प्रधान को रिपोर्ट करेगी। उल्लेखनीय है कि जाटों ने युवा जाट ब्रिगेड बनाई है तो कुरूक्षेत्र से सांसद राजकुमार सैनी ने ओबीसी ब्रिगेड। इसके बाद अब पंजाबी युवा ब्रिगेड बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर सप्ताह होगी बैठक
पंजाबी समुदाय अब हर सप्ताह बैठक जैसी गतिविधियां जारी रखेगा। ताकि सभी एकजुट रखकर हर परेशानी का मुकाबला किया जा सके।  बैठक में जाट आंदोलन के दौरान पंजाबी समुदाय को निशाना बनाकर किए गए हमले की निंदा की गई। साथ ही कहा गया कि पूरे प्रदेश में समुदाय के लोगों को एकजुट होने की जरूरत है। यदि सरकार ने व्यापारियों के नुकसान की भरपाई नहीं की तो समुदाय के लोग असहयोग आंदोलन छेड़ेंगे।

आज की जरूरत है युवा संगठन
प्रधान मदनलाल झाम का कहना है कि युवा संगठन आज की जरूरत है। यह संगठन समुदाय के लोगों को परेशान करने वालों से निपटेगा। लेकिन कानून के दायरे में रहकर। हमें किसी से जबरदस्ती नहीं उलझना, लेकिन उत्पीड़न भी नहीं सहेंगे।


कमेटी में इन्हें किया शामिल
हरीश अरोड़ा, मनीष चराया, मास्टर वेदप्रकाश, सुभाष चुघ, चंद्रशेखर, रवि चांदना, रमेश अरोड़ा, पवन बठला, संजय मलिक, महेंद्र चक्रवर्ती, सचिन मलिक, केके चौधरी, श्याम दुआ, रवि ठकराल, नवीन पिपलानी, चरणजीत, नवीन पोपली, महेंद्र रूपेला, बोधराज चुघ, लक्ष्मण अरोड़ा, अभिषेक झाम और राजेंद्र गुलाटी को कमेटी में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed