{"_id":"65c6775b5137f0c027054a44","slug":"pumped-out-dirty-water-from-bhiwadi-rewari-news-c-198-1-rew1001-200619-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: भिवाड़ी से आए गंदे पानी को पंप से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: भिवाड़ी से आए गंदे पानी को पंप से निकाला
Sat, 10 Feb 2024 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 10 Feb 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
धारूहेड़ा। सर्विस मार्ग पर भिवाड़ी की और से आए गंदे पानी को शुक्रवार को पंप से निकाला गया। अमर उजाला के 9 फरवरी के अंक में 18 दिन बाद फिर धारूहेड़ा में आया दूषित पानी शीर्षक से खबर छपी। इससे संबंधित विभाग सक्रिय हो गया।
दरअसल, कस्बे से गुजरने वाले दिल्ली-जयपुर मार्ग पर भिवाड़ी की ओर से गंदा पानी आने की वजह से स्थिति अक्सर खराब हो जाती है। पानी की वजह से लोगों को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। निर्माण कार्य भी प्रभावित होता है। 20 जनवरी को भिवाड़ी की ओर से गंदा पानी यहां पर आया था। इसके बाद नगर पालिका के अध्यक्ष और एनएचएआई के अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। इससे पहले एनएचएआई के अधिकारियों ने डीसी को पत्र लिखा था।
जलभराव के कारण नया बनाया जा रहा सीमेंटेड रोड खराब होता रहता है। एनएचएआई की ओर से करीब पांच साल बाद इस सर्विस रोड की सुध लेना शुरू किया गया था। वहीं, सर्विस रोड की निर्माण कार्य धीमी गति के चलते आसपास के कंपनियों में काम कर रहे कर्मचारियों को हाउसिंग बोर्ड अंडरपास में जलभराव के चलते कंपनी तक जाने के लिए 3 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है।
विज्ञापन
बाबा बालक नाथ ने दिया था समाधान का आश्वासन
20 जनवरी की रात में पानी आया था। इस दौरान नगर पालिका के अध्यक्ष की ओर से जानकारी तिजारा के विधायक बाबा बालक नाथ को दी गई थी। इसके बाद समाधान का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अभी तक कोई भी समाधान नहीं हो पाया है।
-- -
पिछले महीने भिवाड़ी से दूषित पानी आया था। इसकी जानकारी तिजारा विधायक बाबा बालक नाथ को दी गई थी। समाधान का आश्वासन दिया गया है। जल्द ही उच्चाधिकारियों से बातचीत होगी।-कंवर सिंह, चेयरमैन, नगर पालिका धारूहेड़ा।