फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Public anger over irregularities in voter list

Rewari News: मतदाता सूची में गड़बड़ियों को लेकर लोगोंं में रोष

Sat, 07 Mar 2026 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 07 Mar 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Public anger over irregularities in voter list
रेवाड़ी। नगर परिषद रेवाड़ी और धारूहेड़ा नगर पालिका के प्रस्तावित चुनाव से पहले मतदाता सूची में गड़बड़ियों को लेकर लोगों में रोष है। मतदाता सूची में नाम जोड़ने और संशोधन करवाने के लिए लोग इधर-उधर भटकते नजर आ रहे हैं। लोगों ने त्रुटियां के जल्द सुधार की मांग की है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से 27 फरवरी को मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशित किया गया था। इसके बाद मतदाताओं को नाम जोड़ने, हटाने या संशोधन कराने के लिए दावे और आपत्तियां दर्ज कराने का अवसर दिया गया। इस प्रक्रिया के लिए निर्धारित समय भी समाप्त हो चुका है। अब प्रशासन इन दावों और आपत्तियों की सुनवाई के बाद अंतिम मतदाता सूची 27 मार्च को प्रकाशित करेगा।
विज्ञापन

निवर्तमान पार्षद कुसुमलता ने आरोप लगाया कि उनका वोट गलत वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि वह वार्ड नंबर 32 की निवासी हैं, लेकिन उनका वोट वार्ड 31 में दर्ज कर दिया गया है। उनका कहना है कि उनका वोट वार्ड 206 के बूथ नंबर 32 में होना चाहिए था, लेकिन इसे बूथ नंबर 30 में कर दिया गया है। इस संबंध में उनके वार्ड की ओर से दो आपत्तियां भी दर्ज कराई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व पार्षद चेतराम ने बताया कि यदि समय रहते मतदाता सूची में त्रुटियों को ठीक नहीं किया गया तो चुनाव के दौरान मतदाताओं को परेशानी हो सकती है। निवर्तमान पार्षद मनीष ने प्रशासन से मांग की है कि सूची की गहन जांच कर गलतियों को जल्द सुधारा जाए, ताकि सभी मतदाता अपने सही वार्ड और बूथ पर मतदान कर सकें।


बता दें कि नगर परिषद रेवाड़ी के 32 वार्डों और धारूहेड़ा नगर पालिका के 18 वार्डों के चुनाव अप्रैल माह में होने की संभावना है। चुनाव को देखते हुए प्रशासन मतदाता सूची को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में जुटा हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि प्राप्त दावों और आपत्तियों की सुनवाई कर नियमों के अनुसार आवश्यक संशोधन किए जाएंगे, ताकि अंतिम मतदाता सूची सही और पारदर्शी तरीके से प्रकाशित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed