{"_id":"65998fdef3cc09e6440ff027","slug":"protested-against-giving-water-for-irrigation-at-night-rewari-news-c-198-1-rew1001-8303-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: रात को सिंचाई के लिए पानी देने का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: रात को सिंचाई के लिए पानी देने का किया विरोध
Sat, 06 Jan 2024 11:07 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 06 Jan 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कोसली। बिजली निगम ने किसानों को सिंचाई के लिए 8 घंटा पानी देने के लिए समय सारणी जारी की है। बिजली निगम ने रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक सिंचाई के लिए पानी देने की बात कही है। इसको लेकर किसानों में रोष है।
मौजूदा समय में ठंड भी काफी अधिक है। इसीलिए किसानों को भी काफी परेशानी हो सकती है। वहीं, पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। वहीं, क्षेत्र के किसान इस ठंड में फसलों को रात में पानी देने को मजबूर हैं। क्योंकि बिजली विभाग द्वारा किसानों को रात के समय में कृषि कनेक्शन की बिजली सप्लाई दी जा रही है। यादव ने बताया पहले तीन दिन में तो तीन रात को किसानों को कृषि कनेक्शन की बिजली मिलती थी। जिससे किसान भाई अपनी फसलों में आसानी से पानी दे सकते थे। लेकिन अब केवल रात में रात 10 से सुबह 4 तक ट्यूबवेल पर बिजली मिलती है। सर्दी के चलते बिजली की मांग काफी कम है। इसके बावजूद किसानों को दिन में बिजली सप्लाई नहीं दी जा रही है। है। कैप्टन अजय सिंह यादव ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर व बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला से मांग की है कि इस निर्णय पर पुन विचार कर इसको बदलना चाहिए। इसके लिए कैप्टन अजय सिंह यादव ने चीफ इंजीनियर व एक्सईएन से भी फोन पर बात की है।