फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   protest,civic,issuse,farmer,rewari

आज दिल्ली-जयपुर एनएच-48 पर किसान कर सकते हैं कब्जा

Mon, 30 Nov 2020 11:23 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 11:23 PM IST
विज्ञापन
protest,civic,issuse,farmer,rewari
दिल्ली-जयपुर एनएच-48 पर आज किसान कर सकते हैं कब्जा
विज्ञापन

आज सैकड़ों किसान ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर दिल्ली के लिए करेंगे कूच
- दिल्ली-जयपुर हाईवे बंद हुआ चारों तरफ से दिल्ली के रास्ते हो जाएंगे बंद
फोटो-10,01,14,15
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। जीटी रोड के सिंघु बॉर्डर व टीकरी बॉर्डर पर किसानों का कब्जा होने के बाद राजधानी को जोड़ने वाला देश के सबसे व्यस्तम राष्ट्रीय राजमार्ग दिल्ली-जयपुर हाईवे संख्या-48 पर आज किसानों का कब्जा हो सकता है। रेवाड़ी खासकर बावल के किसान सुबह 9 बजे दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित बनीपुर चौक से ट्रैक्टर व ट्रॉली लेकर दिल्ली के लिए कूच करेंगे। पुलिस ने भी इसको देखते हुए हाईवे पर पुलिस का पहरा कड़ा कर दिया है। रेवाड़ी-गुरुग्राम बॉर्डर सहित करीब आठ स्थानों पर बैरिकेड लगाकर नजर रखी जा रही है। हालांकि यदि किसान शांति पूर्व दिल्ली जाते हैं तो पुलिस की ओर से नहीं रोका जाएगा।
बता दें कि किसान सुबह 9 बजे भारतीय किसान संघ के जिला प्रधान रामकिशन महलावत के नेतृत्व में दिल्ली-जयपुर हाइवे स्थित बनीपुर चौक पर पहुंचेंगे। इस दौरान किसान नेता हीरासिंह चौहान, कर्नल जीआर चौकन, ईश्वर महलावत भी मौजूद रहेंगे। राजस्थान के जयसिंहपुर खेड़ा बॉडर पर पहले ही सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है।
विज्ञापन

तीन दिन बाद किए गए थे रिहा
दिल्ली जाने से पहले ही 25 नवंबर की रात जिला पुलिस ने कई किसान नेताओं को गिरफ्तार कर लिया था। उन्हें तीन दिन बाद 28 नवंबर को जेल से रिहा किया गया था। रिहाई के बाद ही किसानों ने कृषि बिलों के विरोध में दिल्ली जाने की तैयारी कर ली थी। साथ ही सरकार और प्रशासन को भी चेतावनी दी गई थी। दो दिन तक तैयारी पूरी करने के बाद किसान नेताओं ने फिर से दिल्ली कूच करने का मंगलवार को कार्यक्रम तय कर दिया है। ऐसे में एक बार फिर जिला पुलिस एक्टिव हो गई है। साथ ही हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई को दिल्ली से जोड़ता है एनएच-48
दिल्ली को सीधे आर्थिक राजधानी मुंबई से जोड़ने वाला दिल्ली-जयपुर हाईवे-48 कई मायनों में अहम है। अगर इस हाईवे पर किसी भी तरह जाम जैसी स्थिति बन गई तो फिर देश की राजधानी चारों तरफ से बंद हो जाएगी। क्योंकि यूपी बॉर्डर से लेकर, हरियाणा के सिंघु बॉर्डर व टिकरी बॉर्डर पहले से ही किसान आंदोलन के चलते बंद है। ऐसे में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर पहले से ज्यादा सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
सोमवार को किसानों ने टीकरी बॉर्डर पहुंचकर किया प्रदर्शन
ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन का एक जत्थे ने सोमवार को बहादुरगढ़ पहुंचकर सेक्टर 9 मोड़ से शुरू कर टीकरी बॉर्डर तक जुलूस निकाला। जुलूस में कामरेड राजेंद्र सिंह एडवोकेट, विजय कुमार, राजकुमार, रामकुमार आदि भी शामिल थे। टिकरी बार्डर पर सभा में किसान संगठन के सचिव प्रदेश सचिव जयकरण मांडोठी ने रेवाड़ी के जत्थे का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि किसानों का आंदोलन आज तक के इतिहास में सबसे बड़ा आंदोलन है। अगर सरकार ने इन तीन काले कानूनों को वापस लेने के लिए मजबूर नहीं किया जाएगा तो किसान और किसान की खेती कॉर्पोरेट घरानों के कब्जे में हो जाएगी। ऑल इंडिया किसान संघर्ष कोऑर्डिनेशन कमेटी की तरफ से किसान आंदोलन के समर्थन में एक दिसंबर को अखिल भारतीय प्रतिरोध दिवस मनाया जाएगा।

किसानों को दिल्ली के बुराड़ी में प्रदर्शन की अनुमति दी जा चुकी है, यदि किसान शांति पूर्वक दिल्ली जाना चाहते हैं तो जा सकते हैं। कानून व्यवस्था बिगाड़ने की अनुमति किसी भी स्थिति में नहीं दी जा सकती है। पुलिस की ओर हाईवे की सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
- अभिषेक जोरवाल, एसपी रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed