फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Prostitution busted under the guise of spa center, three raids in 10 days, 17 girls and 6 boys arrested

स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़, 10 दिन में तीन रेड, 17 लड़किया व 6 लड़के किए गिरफ्तार

Mon, 21 Feb 2022 11:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
Prostitution busted under the guise of spa center, three raids in 10 days, 17 girls and 6 boys arrested
शहर में जहां स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा पनप रहा है। वहीं पुलिस भी इस धंधे के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। पुलिस ने आज फिर सर्कुलर रोड स्थित एक स्पा सेंटर पर छापा मारा। टीम ने वहां से चार लड़कियों और एक लड़के को गिरफ्तार किया है। चारों को हिरासत में लेकर शहर थाना ले जाया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार उन्हें सूचना मिली थी कि सर्कुलर रोड स्थित एक होटल में डिसेंट स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा हो रहा है। पुलिस ने स्पा सेंटर की निगरानी की और सोमवार शाम डीएसपी हेडक्वार्टर हंसराज के नेतृत्व में स्पा सेंटर पर छापा मारा। पुलिस को स्पा सेंटर से चार लड़कियां और एक लड़का आपत्तिजनक हालत में मिले। आरोपी लड़का अहरोद निवासी अक्षय स्पा सेंटर का मैनेजर बताया जा रहा है।
विज्ञापन

डीएसपी हंसराज ने कहा कि पुख्ता जानकारी मिलने के बाद ही स्पा सेंटर पर छापा मारा गया। गिरफ्तार किए गये चारों से पूछताछ की जा रही है। इस धंधे में संलिप्त अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है जो भी इसमें शामिल होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 दिन के भीतर तीसरा छापा
दस दिन के भीतर रेवाड़ी पुलिस की स्पा सेंटर पर यह तीसरा छापा है। सबसे पहले पुलिस ने धारूहेड़ा चुंगी स्थित स्पा सेंटर पर कार्रवाई की थी। वहां से 10 लड़कियों व 4 लड़कों को पकड़ा था। उसके बाद 5 दिन पहले राजेश पायलट चौक स्थित स्पा सेंटर से 3 लड़कियों और 1 लड़के को पकड़ा था। पुलिस को स्पा सेंटर की आड़ में चलने वाले देह व्यापार के धंधे की जानकारी तो बहुत पहले थी लेकिन कुछ समय से पुलिस को इससे संबंधित शिकायतें ज्यादा मिल रही थी। इसके बाद पुलिस ने स्पा सेंटरों की निगरानी शुरू कर कार्रवाई शुरू की। पुलिस की कार्रवाई से स्पा सेंटर चलाने वालों में भी हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed