फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Promising people increased the prestige of the district, got respect

Rewari News: होनहारों ने बढ़ाया जिले का मान, मिला सम्मान

Thu, 16 May 2024 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 16 May 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
Promising people increased the prestige of the district, got respect
डीईओ महेंद्र सिंह खनगवाल। आर्काइव
रेवाड़ी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (एचबीएसई) की ओर से 10वीं और 12वीं का परिणाम घोषित हो चुका है। जिले के सरकारी विद्यालयों में हर वर्ष घटते परिणाम को बेहतर बनाने को लेकर शिक्षा विभाग लगातार कोशिश कर रहा है। वहीं, इस बार सरकारी विद्यालयों के शत-प्रतिशत परिणाम रहे हैं। विभाग ने स्थानीय स्तर पर बेहतर परीक्षा परिणाम देने वाले विद्यालयों को सम्मानित किया है, ताकि कमजोर परीक्षा परिणाम वाले विद्यालयों को सुधार को लेकर प्रोत्साहित किया जा सके। इसके लिए शिक्षा विभाग कार्ययोजना बना कर उन सभी विद्यालयों को सम्मानित किया है। इसके अलावा जिला स्तर पर टॉप रहने वाले विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। साथ ही संकाय अनुसार टॉप-10 विद्यार्थियों और सबसे अधिक विद्यार्थियों के मेधा सूची में नाम दर्ज कराने वाले विद्यालयों को भी किया सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन



12वीं की परीक्षा में रेवाड़ी जिले को राज्य भर में दसवां स्थान

12वीं की परीक्षा में रेवाड़ी जिले को राज्य भर में दसवां स्थान मिला है। वर्ष 2014-15 में रेवाड़ी जिले को 14वां स्थान मिला था। 2015-16 में रेवाड़ी नंबर-4 पर पहुंचा तथा 2016-17 में बचे हुए 4 कदमों की छलांग लगाते हुए पहले पायदान पर आ खड़ा हुआ था। फिर लगातार 3 वर्ष तक 2017, 2018 व 2019 में जिले को राज्यभर में प्रथम स्थान मिला। वर्ष 2020 में कोरोना संक्रमण के चलते कुछ विषयों के ही पेपर हुए थे और उनकी ही औसत आधार पर रिजल्ट जारी किया, जिसमें यह रैंक गिरकर फिर 9 पर आ गई। वर्ष 2021 में कोरोना संक्रमण की वजह से कुछ ही विषयों के पेपर हुए थे और उसी के आधार पर रिजल्ट जारी हुआ था और उसमें सभी विद्यार्थियों को पास घोषित किया गया था। वर्ष 2022 में दूसरे नंबर पर रहा और वर्ष 2023 में टॉप पर पहुंच गया था। लेकिन इस बार फिर इसमें गिरावट आई है। अब फिर से जिला 10वें स्थान पर आ गया है।
विज्ञापन


7542 विद्यार्थियों ने दी थी परीक्षा

इस बार जिले में 12वीं में कुल विद्यार्थी 7542 ने परीक्षा दी थी। 6626 विद्यार्थी पास हुए हैं। 787 विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट आई है। वहीं, 129 विद्यार्थी फेल हुए हैं। जिले का पास प्रतिशत 87.85 है। जिला हरियाणा में 10वें नंबर पर आया है। पहले नंबर पर 92.99 प्रतिशत के साथ महेंद्रगढ़ और 56.83 प्रतिशत के साथ नूंह अंतिम स्थान पर है। वर्ष 2023 में रेवाड़ी पहले स्थान पर था। तब जिले का परिणाम 88.10 प्रतिशत था। महेंद्रगढ़ पिछले वर्ष दूसरे नंबर पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन




12वीं के वह स्कूल जिनका 100% रहा रिजल्ट

खंड स्कूल
जाटूसाना जीएसएसएस कंवाली,
जाटूसाना जीएसएसएस देहलावास गुलाब
जाटूसाना पीएम श्री जीएसएसएस पाल्हावास
जाटूसाना जीएसएसएस मस्तापुर
नाहड़ जीएसएसएस गुगोध
नाहड़ जीएसएसएस भाकली
जाटूसाना जीएसएसएस कन्हौरी
खोल जीएसएसएस नांगल जमालपुर
रेवाड़ी जीएसएसएस गुर्जर घटा
रेवाड़ी जीएसएसएस तुर्कियावास




जिले में बेहतर परिणाम लाने वाले विद्यालयों व विद्यार्थियों को विभाग की तरफ से सम्मानित किया जाएगा। जिसके लिए विभाग द्वारा रूपरेखा तैयार की जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों व स्कूल मुखिया के हौसले को और बढ़ावा देना है ताकि आगे जिले के सरकारी विद्यालय के छात्र और बेहतर परिणाम दे सकें।



महेंद्र सिंह खनगवाल, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed