फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Promised payment in 15 days, in reality there is a delay of 4-5 months: Association

15 दिन में भुगतान का वादा, हकीकत में 4-5 महीने की देरी हो रहा : एसोसिएशन

Sat, 23 Aug 2025 11:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Promised payment in 15 days, in reality there is a delay of 4-5 months: Association
निशांत यादव को ज्ञापन सौंपते इंडियन मेडिकल एसोसिएशन। स्रोत : एसोसिएशन
रेवाड़ी। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन इकाई रेवाड़ी ने आयुष्मान भारत योजना के संचालन में आ रही गंभीर समस्याओं को लेकर विधायक लक्ष्मण सिंह यादव के कार्यालय में उनके पुत्र निशांत यादव को एक ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन आईएमए अध्यक्ष डॉ. दीपक शर्मा के नेतृत्व में सौंपा गया जिसमें योजना के अंतर्गत उत्पन्न संकट पर त्वरित हस्तक्षेप की मांग की गई है।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया गया कि 7 अगस्त की मध्यरात्रि से जिले के सभी आयुष्मान अस्पताल हड़ताल पर हैं और हड़ताल का 17वां दिन है। योजना के संचालन में आ रही प्रशासनिक व वित्तीय चुनौतियों ने मरीजों की देखभाल और अस्पतालों की कार्यप्रणाली को प्रभावित किया है।
विज्ञापन

इस दौरान बताया गया कि मरीजों की संख्या में 54% वृद्धि के बावजूद बजट में कोई समानुपातिक वृद्धि नहीं की गई। एमओयू के अनुसार 15 दिन में भुगतान होना चाहिए लेकिन हकीकत में 4-5 महीने तक की देरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबित भुगतान के तहत बड़ी राशि बकाया है और त्रुटिपूर्ण दावों का समाधान नहीं हो रहा। स्वीकृत पैकेजों में भी मनमानी कटौती की जा रही है जिससे अस्पताल प्रभावित हो रहे हैं। अस्पतालों को छापों, विजिलेंस जांचों, नोटिस व धमकियों का सामना करना पड़ रहा है।

एसोसिएशन ने सरकार से शीघ्र कार्रवाई की मांग करते हुए आग्रह किया है कि मरीजों और अस्पतालों दोनों के हितों की रक्षा की जाए ताकि स्वास्थ्य व्यवस्था में विश्वास बना रहे।

ये की गईं मांगें
योजना के सफल संचालन के लिए पर्याप्त बजटीय प्रावधान किए जाएं।
अस्पतालों के लंबित भुगतानों का तत्काल निपटारा हो।
अस्पतालों पर हो रहे उत्पीड़न और मनमाने कदमों को तुरंत रोका जाए।
एक पारदर्शी और सहयोगात्मक प्रणाली स्थापित की जाए जिससे मरीजों को लाभ मिलता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed