फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   profeser send wtsap massege student

प्रोफेसर ने छात्रा को भेजे अश्लील मैसेज, निलंबन के लिए विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शन

Fri, 12 Mar 2021 10:10 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 10:10 PM IST
विज्ञापन
profeser send wtsap massege student
शहर के सेक्टर 18 स्थित महिला कॉलेज में एक प्रोफेेसर द्वारा छात्रा को परीक्षा में मदद करने का लालच देकर मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजने का मामला सामने आया है। प्रोफेसर की इस हरकत के विरोध में शुक्रवार को एबीवीपी सदस्यों एवं कॉलेज की छात्राओं ने कॉलेज के मुख्य गेट पर धरना-प्रदर्शन किया और दोपहर बाद प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर आरोपी प्रोफेसर को तत्काल निलंबित करने की मांग की है।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने आरोप लगाया कि छात्राओं की सुरक्षा के लिए कॉलेज गेट पर कभी पुलिस नहीं होती, जबकि यहां हर वक्त आवारा तत्व घूमते रहते हैं। विद्यार्थियों के धरना-प्रदर्शन की सूचना मिलते ही एसडीएम रविंद्र कुमार व डीएसपी अमित भाटिया भी मौके पर पहुंच गए। आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के आश्वासन के बाद धरना समाप्त किया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कॉलेज के एक प्रोफेसर ने छात्रा को 2 मार्च को मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजे, लेकिन छात्रा ने इसे अनदेखा कर दिया। उसके बाद भी प्रोफेसर द्वारा लगातार अश्लील मैसेज गए। पीड़िता छात्रा ने प्रोफेसर की हरकतों के बारे में एबीवीपी के सदस्यों को बताया। एबीवीपी के सदस्यों ने वीरवार को कॉलेज के प्राचार्य से मुलाकात कर प्रोफेसर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। वीरवार को सुबह एबीवीपी के सदस्य एवं कॉलेज की छात्राएं कॉलेज के मुख्य गेट के बाहर धरना पर बैठकर प्रदर्शन करने लगे। सूचना के बाद एसडीएम रविंद्र कुमार एवं डीएसपी अमित भाटिया भी मौके पर पहुंच गए। कुछ देेर कालेज के प्राचार्य भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद संबंधित प्रोफेसर के खिलाफ उचित कार्रवाई करने के आश्वासन के बाद विद्यार्थियों ने धरना समाप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरवार से ही गायब है आरोपी प्रोफेसर
आरोपी प्रोफेसर पिछले दो दिन से कॉलेज से गायब है। बताया जा रहा है कि छात्राओं द्वारा विरोध की भनक लगते ही आरोपी प्रोफेसर छुट्टी पर चला गया है। हालांकि कॉलेज के प्राचार्य ने उच्चतर शिक्षा विभाग को आरोपी को अन्य कॉलेज में स्थानांतरण के लिए लिख दिया है।
यौन उत्पीड़न कमेटी करेगी मामले की जांच
इसके साथ ही कॉलेज प्रशासन की ओर से छात्रा की शिकायत के बाद मामले की जांच कॉलेज की यौन उत्पीड़न कमेटी को सौंप दी गई है। कमेटी की जांच के बाद शिक्षा विभाग की ओर से आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि प्रत्येक कॉलेज में छात्राओं के साथ होने वाले यौन उत्पीड़न को रोकने के लिए कमेटी का गठन किया गया है।

बुधवार को मामला मेरे संज्ञान में आया था। मैंने तुरंत ही उच्चतर शिक्षा के अधिकारियों को इसकी जानकारी दे दी थी, लेकिन लिखित शिकायत नहीं आने के कारण कोई कार्रवाई नहीं की जा सकी थी। वीरवार को छात्राओं ने लिखित ज्ञापन दिया है। इसके बाद उच्चतर शिक्षा विभाग को कार्रवाई के लिए लिख दिया गया है। संबंधित प्रोफेसर फिलहाल अवकाश पर है।
- विजय कुमार, प्राचार्य महिला कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed