{"_id":"68dacda48282ffc9af0c0f6b","slug":"process-of-giving-ownership-rights-of-lal-dora-properties-begins-rewari-news-c-198-1-rew1001-226573-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: लाल डोरा की संपत्तियों का मालिकाना हक देने की प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: लाल डोरा की संपत्तियों का मालिकाना हक देने की प्रक्रिया शुरू
Mon, 29 Sep 2025 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 29 Sep 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
फोटो : 27धारूहेड़ा नगर पालिका ने संपत्ति मालिकाना हक शिविर में पहुंचे लोग। संवाद
धारूहेड़ा। नगर पालिका धारूहेड़ा की तरफ से स्थानीय लोगों को उनके लाल डोरा के तहत आने वाली संपत्तियों का मालिकाना हक सर्टिफिकेट प्रदान करने के लिए शिविर लगाया गया। इस सर्टिफिकेट के मिलने से संपत्ति का कानूनी स्वामित्व साबित करना आसान होगा, जिससे लोन लेने में सुविधा होगी और जमीनी विवादों का भी समाधान संभव होगा। नगर पालिका सचिव सुमित कुमार ने बताया कि लाल डोरा की जमीन पर रहने वाले लोग अब अपनी संपत्ति का कानूनी मालिकाना हक प्रमाणित कर सकेंगे।
शिविर का आयोजन स्थानीय सोहना रोड स्थित जांगिड़ धर्मशाला में शुक्रवार तक किया जाएगा। शिविर में नगर पालिका की टीम लोगों के दस्तावेजों की जांच कर आवेदन स्वीकार कर रही है। दस्तावेजों में पिछले 10 साल के बिजली या पानी के बिल, पीआईसी, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट जैसे सरकारी दस्तावेज जिनमें पता लिखा हो, प्रॉपर्टी टैक्स की रसीदें, सेल डीड और फ़र्द आदि शामिल हो सकते हैं।