फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Problems of retired forest workers were raised in the reunion ceremony.

Rewari News: मिलन समारोह में उठीं रिटायर्ड वन कर्मियों की समस्याएं

Sat, 07 Feb 2026 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 07 Feb 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Problems of retired forest workers were raised in the reunion ceremony.
सेवानिवृत्त वन कर्मचारी मिलन समारोह में पहुंचे लोग। संवाद
रेवाड़ी। दक्षिणी परिमंडल के अंतर्गत आने वाले जिलों के सेवानिवृत्त वन कर्मचारियों की सेवा संबंधी समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से सेवानिवृत्त वन कर्मचारी मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत दिवंगत कर्मचारियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि वन संरक्षक (दक्षिणी परिमंडल) सुभाष यादव रहे। मुख्य वक्ता सेवानिवृत्त आरएफओ कमल यादव कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों का अनुभव विभाग के लिए अमूल्य है जिससे न केवल युवाओं को मार्गदर्शन मिलता है। इससे विभागीय कार्यप्रणाली भी अधिक मजबूत होती है।
विज्ञापन

वन संरक्षक सुभाष यादव ने आश्वासन दिया कि यदि किसी भी सेवानिवृत्त कर्मचारी की कोई सेवा संबंधी समस्या लंबित है, तो उसका समाधान नियमों के तहत शीघ्र किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हर कर्मचारी को न्यायसंगत समाधान देना विभाग की प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के समापन अवसर पर डीएफओ दीपक प्रभाकर पाटिल और विजेंद्र सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के योगदान की सराहना की।
इस दौरान पर्यावरण संरक्षण पर भी विशेष चर्चा की गई। खेजड़ी बचाओ आंदोलन को और अधिक व्यापक जनआंदोलन बनाने के लिए ग्रामीण सहयोग बढ़ाने और प्रयासों में तेजी लाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed